AR Rahman’s Son In Car Accident: एआर रहमान के बेटे एआर अमीन का चेन्नई में सड़क हादसा

संगीतकार एआर रहमान के बेटे एआर अमीन सोमवार सुबह चेन्नई में एक सड़क हादसे का शिकार हो गए। यह घटना करीब 3:30 बजे गुइंडी के कठिपारा फ्लाइओवर के पास हुई, जब उनकी पो
संगीतकार एआर रहमान के बेटे एआर अमीन सोमवार सुबह चेन्नई में एक सड़क हादसे का शिकार हो गए। यह घटना करीब 3:30 बजे गुइंडी के कठिपारा फ्लाइओवर के पास हुई, जब उनकी पोर्शे कार एक दूसरी गाड़ी से टकरा गई। इस समय अमीन अपने एक दोस्त के साथ गाड़ी में थे। हालांकि, राहत की बात यह है कि इस दुर्घटना में कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ। उन्हें हल्की फुल्की चोटें आई हैं।
हादसे के तुरंत बाद, अमीन और उनके दोस्त कावेरी अस्पताल पहुंचे, जहां उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद कुछ देर में डिस्चार्ज कर दिया गया। वहीं, दूसरी गाड़ी में मौजूद व्यक्ति को कलाइनर सेंटेनेरी सुपर स्पेशिएलिटी हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उनका भी उपचार किया गया और बाद में उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया।
अड्यार ट्रैफिक इन्वेस्टिगेशन विंग की पुलिस ने इस दुर्घटना में शामिल दोनों गाड़ियों को ज़ब्त कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में एक FIR भी दर्ज की है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
















