Bengal: मंत्रियों को हफ्ते में एक दिन विधायकों से मिलना होगा

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की भाजपा सरकार ने राज्य के विकास कार्यों में तेजी लाने के लिए अपने मंत्रियों को एक नया और सख्त निर्देश जारी किया है। इस निर्देश के अनुसार,
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की भाजपा सरकार ने राज्य के विकास कार्यों में तेजी लाने के लिए अपने मंत्रियों को एक नया और सख्त निर्देश जारी किया है। इस निर्देश के अनुसार, राज्य के हर मंत्री को विधानसभा सत्र के दौरान या न होने पर भी हफ्ते में कम से कम एक दिन पार्टी विधायकों से मिलना अनिवार्य होगा। यह कदम प्रशासनिक ढिलाई और सुस्ती को रोकने के उद्देश्य से उठाया गया है। भाजपा का मानना है कि इस पहल से विकास कार्यों में तेजी आएगी और विधायकों की समस्याओं का समाधान भी बेहतर तरीके से किया जा सकेगा।
इस निर्देश के तहत, मंत्रियों को विधायकों द्वारा उठाए गए जनहित के मुद्दों और समस्याओं को गंभीरता से सुनना होगा। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की पिछली हिदायत के अनुसार, पार्टी संगठन ने इस 'विधायक मीट' कार्यक्रम को लागू करने की पूरी तैयारी कर ली है। प्रत्येक विभाग के मंत्रियों के लिए विधानसभा परिसर में एक निश्चित दिन और समय निर्धारित किया जाएगा, जहां वे विधायकों की शिकायतों और विकास संबंधी प्रस्तावों की सुनवाई करेंगे। यह प्रक्रिया न केवल विधायकों को अपनी समस्याओं के समाधान का एक मंच प्रदान करेगी, बल्कि प्रशासनिक और राजनीतिक समन्वय को भी मजबूत करेगी।
















