Bengaluru police detain 1909 illegal immigrants; 15 confirmed Bangladeshi: बेंगलुरु में अवैध प्रवासियों पर नकेल, 1909 संदिग्ध धरे गए; 15 बांग्लादेशी निकले

देश में अवैध रूप से रह रहे लोगों के खिलाफ अभियान जारी है। बेंगलुरु के इलेक्ट्रॉनिक सिटी इलाके में पुलिस ने शनिवार तड़के एक बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान 1,909 संदि
देश में अवैध रूप से रह रहे लोगों के खिलाफ अभियान जारी है। बेंगलुरु के इलेक्ट्रॉनिक सिटी इलाके में पुलिस ने शनिवार तड़के एक बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान 1,909 संदिग्ध विदेशी नागरिकों को हिरासत में लिया गया। इनमें से 15 लोगों के बांग्लादेशी नागरिक होने की पुष्टि हुई है।
बेंगलुरु पुलिस ने 'ऑपरेशन मुक्ता' नामक विशेष अभियान शुरू किया, जिसका उद्देश्य शहर में अवैध प्रवासियों की पहचान करना था। यह कार्रवाई शनिवार सुबह लगभग 4 बजे शुरू हुई और इसमें पुलिस उपायुक्त एम. नारायण के नेतृत्व में 23 विशेष टीमों ने भाग लिया। इस अभियान में कुल 295 पुलिसकर्मी और अधिकारी शामिल थे।
पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक सिटी के विभिन्न क्षेत्रों जैसे व्हाइटफील्ड, वर्थुर, कडुगोडी, बालागेरे रोड, बेलंदूर, मराठाहल्ली और महादेवपुरा में एक साथ छापे मारे। दस्तावेजों की जांच के दौरान, 15 बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान की गई, जिनके पास से फर्जी आधार कार्ड मिले, जिनमें उनके मूल स्थान के तौर पर पश्चिम बंगाल और असम का पता दर्ज था।
पुलिस ने बताया कि ये 15 लोग बांग्लादेश के खुलना जिले के बागेरहाट इलाके के निवासी हैं और अवैध तरीके से भारत में प्रवेश कर बेंगलुरु के इलेक्ट्रॉनिक सिटी क्षेत्र में रह रहे थे। इसके अलावा, हिरासत में लिए गए अन्य 1,894 लोगों के दस्तावेजों की जांच अभी भी जारी है। पुलिस ने कहा कि अवैध प्रवासियों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।
















