High-Speed Corridor Plans: बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेस-वे पर केंद्र और राज्य की अलग-अलग तैयारी

बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेस-वे, जो बिहार के पश्चिमी छोर पर स्थित बक्सर को पूर्वी हिस्से से जोड़ने का कार्य करेगा, के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) बनाने की
बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेस-वे, जो बिहार के पश्चिमी छोर पर स्थित बक्सर को पूर्वी हिस्से से जोड़ने का कार्य करेगा, के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) बनाने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इस हाई-स्पीड कॉरिडोर की डीपीआर तैयार करने का कार्य केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के अंतर्गत एनएचएआई द्वारा किया जा रहा है। हाल ही में लोकसभा में दिए गए एक उत्तर में बताया गया कि इस एक्सप्रेस-वे की डीपीआर के लिए 13 जनवरी 2023 को आधिकारिक तौर पर एक कंसल्टेंट की नियुक्ति की गई थी। यह परियोजना मुख्य रूप से बक्सर से पटना, मोकामा और मुंगेर होते हुए एनएच के मौजूदा स्ट्रेच को हाई स्पीड कॉरिडोर के रूप में विकसित करने पर केंद्रित है। यह एक ब्राउनफील्ड परियोजना है, जिसका उद्देश्य मौजूदा सड़क नेटवर्क को बेहतर बनाना है।
दूसरी ओर, बक्सर से भागलपुर के बीच एक पूर्णत: नए ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे का डीपीआर तैयार करने की जिम्मेदारी बिहार सरकार के पथ निर्माण विभाग ने बिहार राज्य पथ विकास निगम को सौंपी है। इस ग्रीनफील्ड परियोजना के लिए भी निविदा प्रकाशित हो चुकी है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि राज्य सरकार भी इस क्षेत्र में विकास के लिए सक्रिय है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या दोनों सरकारें बक्सर से भागलपुर के बीच दो अलग-अलग एक्सप्रेस-वे बनाने का निर्णय लेंगी या इनमें से कोई एक योजना रद कर दी जाएगी।
















