Ixigo Share Price Declines 13% Despite Record Profit: रिकॉर्ड मुनाफे के बावजूद Ixigo का शेयर 13% गिरा

ixigo ने जून तिमाही में अपने इतिहास का सबसे बड़ा मुनाफा कमाया है, लेकिन शेयर बाजार ने इस खबर पर कोई अच्छा रिस्पांस नहीं दिया। शुक्रवार को कंपनी का शेयर कारोबार
Ixigo ने जून तिमाही में अपने इतिहास का सबसे बड़ा मुनाफा कमाया है, लेकिन शेयर बाजार ने इस खबर पर कोई अच्छा रिस्पांस नहीं दिया। शुक्रवार को कंपनी का शेयर कारोबार के दौरान 13 फीसदी से ज्यादा टूट गया, जिसका मुख्य कारण कंपनी की निवेश रणनीति है। मैनेजमेंट ने स्पष्ट किया है कि होटल कारोबार और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) में निवेश का सिलसिला जारी रहेगा, जिससे निवेशकों और ब्रोकरेज कंपनियों में चिंता बढ़ गई है। उनका मानना है कि इन बड़े निवेशों का असर कंपनी के मुनाफे और मार्जिन पर पड़ सकता है। कंपनी का शेयर एनएसई पर 12.91 फीसदी या 26.17 रुपये की गिरावट के साथ 176.50 रुपये पर बंद हुआ।
ऑनलाइन ट्रैवल प्लेटफॉर्म Ixigo ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में 34.24 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा दर्ज किया, जो पिछले साल की समान तिमाही के 18.94 करोड़ रुपये की तुलना में 81% ज्यादा है। कंपनी का परिचालन राजस्व भी 13% बढ़कर 356.75 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले साल 316.05 करोड़ रुपये था। हालांकि, एक आंकड़ा ऐसा भी रहा जिसने बाजार की चिंता बढ़ा दी। एडजस्टेड EBITDA 7% घटकर 29.24 करोड़ रुपये रह गया, जो होटल कारोबार और AI तकनीक में निवेश बढ़ने के कारण हुआ।



















