Crocodile carried to police station: किसान ने कंधे पर उठाकर थाने पहुंचाया मगरमच्छ

बिहार के सुपौल जिले से एक अनोखा मामला सामने आया है, जिसमें एक किसान ने करीब पांच फीट लंबे मगरमच्छ को अपने कंधे पर लादकर पैदल थाने पहुंचा दिया। यह घटना भीमनगर था
बिहार के सुपौल जिले से एक अनोखा मामला सामने आया है, जिसमें एक किसान ने करीब पांच फीट लंबे मगरमच्छ को अपने कंधे पर लादकर पैदल थाने पहुंचा दिया। यह घटना भीमनगर थाना क्षेत्र के लालपुर वार्ड-14 की है। किसान, जिसका नाम अमित कुमार है, धान के खेत में काम कर रहा था, तभी उसने अचानक मगरमच्छ को देखा। इस दृश्य ने आसपास के ग्रामीणों को चौंका दिया और देखते ही देखते वहां भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने पहले तो डर के मारे कुछ नहीं किया, लेकिन फिर उन्होंने साहस दिखाते हुए मगरमच्छ को पकड़ने का फैसला किया। उन्होंने मगरमच्छ को बिना नुकसान पहुंचाए काबू में किया और उसके मुंह को रस्सी से बांध दिया ताकि वह किसी को नुकसान न पहुंचा सके।
इसके बाद अमित कुमार ने मगरमच्छ को अपने कंधे पर उठाया और भीमनगर थाना की ओर चल पड़ा। रास्ते में लोगों ने इस अनोखे नजारे को देखने के लिए रुकना शुरू कर दिया और कई लोगों ने अपने मोबाइल फोन से वीडियो बनाना शुरू कर दिया। किसान और मगरमच्छ का यह दृश्य इलाके में चर्चा का विषय बन गया। जब अमित कुमार ने मगरमच्छ को लेकर कटैया स्थित वन विभाग कार्यालय पहुंचा, तो वहां कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था। इसके बाद उन्होंने मगरमच्छ को लेकर सीधे भीमनगर थाना का रुख किया। थाना पहुंचने पर पुलिस ने वन विभाग को सूचित किया, जिसके बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मगरमच्छ को अपने कब्जे में ले लिया।
















