Drug Trafficker Arrested in Delhi: जम्मू कश्मीर से नशीले पदार्थ लाकर दिल्ली में सप्लाई करने वाला गिरफ्तार, लाजपत नगर में बनाया था ठिकाना

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मंगलवार को जंगपुरा इलाके में एक अंतर-राज्यीय नार्को तस्करी गिरोह के एक प्रमुख सदस्य हकीम मोहम्मद अल्ताफ को गिरफ्तार किया है। 58 वर
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मंगलवार को जंगपुरा इलाके में एक अंतर-राज्यीय नार्को तस्करी गिरोह के एक प्रमुख सदस्य हकीम मोहम्मद अल्ताफ को गिरफ्तार किया है। 58 वर्षीय अल्ताफ जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर का निवासी है और वह लंबे समय से फरार चल रहा था। उसे 2023 में पटियाला हाउस कोर्ट द्वारा फरार घोषित किया गया था। पुलिस ने अल्ताफ की गिरफ्तारी के लिए एक विशेष टीम का गठन किया था, जिसमें एसीपी आशीष कुमार, इंस्पेक्टर विनय पाल और इंस्पेक्टर मनोज कुमार शामिल थे। टीम को अल्ताफ की आवाजाही की सूचना मिली थी, जिसके आधार पर उन्होंने 3 अगस्त को जंगपुरा क्षेत्र में कार्रवाई की। दोपहर करीब 2:45 बजे टीम ने उसकी पहचान की और उसे गिरफ्तार कर लिया। यह मामला स्पेशल सेल के थाने में दर्ज एफआईआर संख्या 117/21 से संबंधित है।
इस मामले की शुरुआत मई 2021 में हुई थी, जब स्पेशल सेल को जाकिर नगर में नशीली दवाओं की डिलीवरी की सूचना मिली थी। उस समय अल्ताफ उर्फ मेहराजुद्दीन दर्जी को 4.5 किलोग्राम एम्फेटामाइन के साथ पकड़ा गया था। इसके बाद, पुलिस ने आबिद हुसैन सुल्तान से 12 किलोग्राम एम्फेटामाइन, अफगान नागरिक हशमत मोहम्मदी से 5.04 किलोग्राम मेस्कालीन और अब्दुल्ला नजीबुल्लाह उर्फ नबी से 3.2 किलोग्राम एम्फेटामाइन बरामद की थी। जांच के दौरान ओखला के बाटला हाउस में एक ड्रग रिफाइनिंग फैक्ट्री का भी भंडाफोड़ किया गया, जहां से करीब 35.6 किलोग्राम हेरोइन और रिफाइनिंग सामग्री बरामद की गई। इस मामले में पहले ही नौ आरोपितों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
















