Encounter in Shamli: कैराना के कुख्यात बदमाश फुरकान मुठभेड़ में ढेर

शामली जिले के झिंझाना थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस, एसओजी और बाबरी पुलिस की संयुक्त टीम ने कैराना पलायन कांड के मुख्य आरोपित और कु
शामली जिले के झिंझाना थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस, एसओजी और बाबरी पुलिस की संयुक्त टीम ने कैराना पलायन कांड के मुख्य आरोपित और कुख्यात मुकीम काला गैंग के सक्रिय सदस्य फुरकान उर्फ फैमू को मुठभेड़ में ढेर कर दिया। फुरकान पर एक लाख रुपये का इनाम था और वह पिछले कुछ समय से पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ था। मुठभेड़ के दौरान उसका एक साथी मौके से फरार हो गया, जबकि पुलिस ने फुरकान के कब्जे से देशी कारबाइन और पिस्टल बरामद की। इस मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अब फरार आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।
बुधवार को झिंझाना थाना क्षेत्र में खानपुर कलां-रंगाना मार्ग पर पुलिस को सूचना मिली थी कि फुरकान और उसका साथी वहां मौजूद हैं। पुलिस ने तुरंत घेराबंदी की, लेकिन बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें फुरकान गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मुठभेड़ के दौरान हेड कांस्टेबल हरविंदर सिंह भी गोली लगने से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक एनपी सिंह और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और साक्ष्य जुटाने का कार्य शुरू किया।
फुरकान पर आरोप है कि उसने कैराना में रंगदारी न देने के कारण महज 10 दिनों के भीतर तीन बड़े व्यापारियों की हत्या की थी, जिससे व्यापारी वर्ग में भय का माहौल बन गया था। यह घटना कैराना पलायन प्रकरण की मुख्य वजह बनी थी। मुख्यमंत्री ने भी पीड़ित परिवारों से मुलाकात की थी। फुरकान के खिलाफ पहले से ही कई मामले दर्ज थे, जिसमें उसे एनडीपीएस एक्ट के तहत 10 साल की सजा भी हो चुकी थी। हाल ही में वह मुठभेड़ और लूट की घटनाओं में भी वांछित था। पुलिस को आशंका है कि वह क्षेत्र में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहा था। एनकाउंटर के दौरान उसका साथी गन्ने के खेतों का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दो टीमों को लगाया गया है।
















