Gay Dating App Scandal: सूरत में ऑनलाइन डेटिंग ऐप से लूटपाट का खुलासा

गुजरात के सूरत शहर में एक शातिर गिरोह का पर्दाफाश हुआ है, जो सोशल मीडिया और ऑनलाइन डेटिंग ऐप्स का दुरुपयोग कर भोले-भाले लोगों को अपने जाल में फंसाने का काम कर र
गुजरात के सूरत शहर में एक शातिर गिरोह का पर्दाफाश हुआ है, जो सोशल मीडिया और ऑनलाइन डेटिंग ऐप्स का दुरुपयोग कर भोले-भाले लोगों को अपने जाल में फंसाने का काम कर रहा था। वराछा पुलिस ने इस गिरोह को पकड़ने में सफलता हासिल की है, जो POLO GAY DATING & CHAT ऐप के माध्यम से युवकों से संपर्क करता था। गिरोह के सदस्य अनजान लोगों से बातचीत करने के लिए 'राज' नाम की फर्जी आईडी का इस्तेमाल करते थे। हाल ही में, सूरत के लिंबायत इलाके में रहने वाले एक युवक ने इस ऐप को डाउनलोड किया और इसके बाद उसके साथ लूटपाट की गई। आरोपी ने पीड़ित को 28 जून को वराछा स्थित 'ऑरेंज पार्क' की एक अंडर-कंस्ट्रक्शन इमारत में मिलने के लिए बुलाया। जब पीड़ित वहां पहुंचा, तो पहले से घात लगाकर बैठे दो अन्य आरोपियों ने उसे घेर लिया।
पीड़ित युवक पर हमला कर आरोपियों ने उसकी जेब से नकद रुपये और मोबाइल फोन छीन लिया। इसके बाद, उन्होंने चाकू दिखाकर पीड़ित से गूगल पे के जरिए 1000 रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करवा लिए। घटना के बाद आरोपी युवक को धमकी देकर वहां से भाग गए। शुरू में, बदनामी और डर के कारण पीड़ित ने पुलिस में शिकायत नहीं की, लेकिन परिवार वालों की हिम्मत मिलने के बाद उसने वराछा थाने में मामला दर्ज कराया। पुलिस ने शिकायत मिलते ही तुरंत कार्रवाई की और तकनीकी सर्विलांस, मोबाइल लोकेशन, सीसीटीवी फुटेज और मुखबिरों की मदद से कुछ ही घंटों में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।















