Government bows to students: 14वीं JPSC परीक्षा रद्द, 90 दिनों में CID-ED करेगी जांच

झारखंड में jpsc परीक्षाओं को लेकर छात्रों का विरोध लंबे समय से चल रहा है। परीक्षा प्रक्रिया में गड़बड़ी के आरोपों और भर्ती व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर छा
झारखंड में JPSC परीक्षाओं को लेकर छात्रों का विरोध लंबे समय से चल रहा है। परीक्षा प्रक्रिया में गड़बड़ी के आरोपों और भर्ती व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर छात्र लगातार आवाज उठा रहे हैं। हाल ही में सरकार की कमेटी और छात्रों के बीच हुई बैठक में महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है।
सूत्रों के अनुसार, बैठक में सरकार ने छात्रों की कई मांगों पर सकारात्मक रुख दिखाते हुए आश्वासन दिया है कि 14वीं JPSC परीक्षा रद्द की जाएगी। इसके साथ ही CID की जांच 90 दिनों में पूरी की जाएगी। आर्थिक मामलों की जांच ED द्वारा की जाएगी।
आंदोलन के दौरान छात्रों ने परीक्षा रद्द करने की मांग की थी, जिसे सरकार ने मान लिया है। इसके अलावा, आउटसोर्सिंग एजेंसी TDPL द्वारा संचालित सभी परीक्षाओं की भी जांच की जाएगी। यह निर्णय छात्रों के लिए एक बड़ी जीत मानी जा रही है।
















