Gun Arrest Near Trump Golf Club: ट्रंप के गोल्फ क्लब के पास संदिग्ध गिरफ्तार

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कैलिफोर्निया दौरे से पहले, लॉस एंजेलेस के पास स्थित उनके ट्रंप नेशनल गोल्फ क्लब के बाहर एक संदिग्ध व्यक्ति को हथिया
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कैलिफोर्निया दौरे से पहले, लॉस एंजेलेस के पास स्थित उनके ट्रंप नेशनल गोल्फ क्लब के बाहर एक संदिग्ध व्यक्ति को हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया है। लॉस एंजेलेस काउंटी शेरिफ विभाग (LACSD) के अनुसार, गिरफ्तार किए गए व्यक्ति की पहचान 38 वर्षीय जीनिन जॉन टेले के रूप में हुई है, जो कैलिफोर्निया के डाउनी का निवासी है। यह घटना रविवार को हुई, जब आरोपी को गोल्फ क्लब की पार्किंग में रोका गया। उसकी कार की तलाशी लेने पर एक पिस्तौल और प्रतिबंधित आर्मर-पियर्सिंग गोलियां बरामद की गईं। अधिकारियों ने बताया कि आरोपी गोल्फ क्लब परिसर में घूमते हुए फोटो और वीडियो बना रहा था और सुरक्षा व्यवस्था की गतिविधियों पर नजर रखता हुआ दिखाई दिया। इस संदिग्ध की गतिविधियों ने सुरक्षा एजेंसियों को चिंतित कर दिया है।
गिरफ्तारी के बाद, आरोपी को छिपाकर हथियार रखने और प्रतिबंधित गोला-बारूद रखने के आरोप में हिरासत में लिया गया है। मामले की जांच एफबीआई की जॉइंट टेररिज्म टास्क फोर्स और अमेरिकी सीक्रेट सर्विस के साथ मिलकर की जा रही है। यह गिरफ्तारी डोनाल्ड ट्रंप की आगामी यात्रा से पहले हुई है, जब वे कैलिफोर्निया में रिपब्लिकन नेशनल कमेटी (RNC) के फंडरेजिंग डिनर में शामिल होने वाले हैं। इस संदिग्ध की गिरफ्तारी को सुरक्षा के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि ट्रंप की सुरक्षा हमेशा से एक संवेदनशील मुद्दा रहा है।
















