HRTC Introduces 297 Electric Buses: CM Sukhu Flags Off Green Initiative

हिमाचल प्रदेश में हरित और प्रदूषण मुक्त सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू, उप
हिमाचल प्रदेश में हरित और प्रदूषण मुक्त सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल ने जिला सोलन के क्यारीघाट से हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के बेड़े में शामिल की गई 297 नई इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन नई ई-बसों का संचालन प्रदेश के विभिन्न रूटों पर किया जाएगा, जिससे यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा मिलेगी। एचआरटीसी के अधिकारियों के अनुसार, इन बसों का संचालन उन रूटों पर किया जाएगा, जहां बसों की कमी महसूस की जा रही थी। एक ई-बस को दिन में आवश्यकता के अनुसार दो से तीन रूट पर चलाया जा सकेगा, जिससे यात्रियों को समय पर सेवा मिल सकेगी।
मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने इस अवसर पर कहा कि प्रदेश सरकार पर्यावरण संरक्षण और आधुनिक सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को प्राथमिकता दे रही है। नई इलेक्ट्रिक बसों के संचालन से न केवल यात्रियों को बेहतर, सुरक्षित और आरामदायक यात्रा की सुविधा मिलेगी, बल्कि डीजल पर निर्भरता भी कम होगी। इससे प्रदूषण में भी उल्लेखनीय कमी आएगी, जो कि प्रदेश के लिए एक सकारात्मक कदम है। उन्होंने कहा कि यह पहल हिमाचल प्रदेश को हरित परिवहन की दिशा में एक नई पहचान दिलाएगी।
















