Husband Attacks Wife with Knife: बलिया में पति ने पत्नी पर चाकू से किया हमला

जागरण संवाददाता, नगरा (बलिया)। बलिया के भीमपुरा क्षेत्र के सिउरा गोपालपुर गांव में एक पति ने अपनी पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे पत्नी गंभीर रूप से घायल ह
जागरण संवाददाता, नगरा (बलिया)। बलिया के भीमपुरा क्षेत्र के सिउरा गोपालपुर गांव में एक पति ने अपनी पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। यह घटना मंगलवार सुबह की है, जब पति संदीप चौहान ने अपनी पत्नी कविता चौहान पर चाकू से वार किया। घटना की जानकारी मिलते ही कविता की मां चंपा देवी मौके पर पहुंचीं और किसी तरह अपनी बेटी को बचाया। डायल 112 पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपित पति को हिरासत में ले लिया और थाना पुलिस को सौंप दिया। इस घटना ने पूरे गांव में हड़कंप मचा दिया है।
कविता और संदीप की शादी वर्ष 2023 में हुई थी। परिवार के सदस्यों के अनुसार, शादी के बाद से ही संदीप अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता आ रहा था। हाल ही में, रविवार को भी पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद कविता अपने मायके आ गई थी। सोमवार को संदीप भी ससुराल पहुंच गया और मंगलवार सुबह उसने पत्नी से घर चलने की बात की, लेकिन कविता ने मना कर दिया। इसके बाद संदीप बाहर चला गया, लेकिन कुछ समय बाद वह वापस लौट आया। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच फिर से विवाद हुआ और संदीप ने चाकू से हमला कर दिया।
















