Incident in Bisouli: स्कूल जा रही छात्रा को सड़क से खींच कमरे में ले गया मनचला

बिसौली (बदायूं) में बुधवार की सुबह एक नाबालिग छात्रा के साथ हुई दुस्साहसिक वारदात ने कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना उस समय हुई जब छात्रा स्क
बिसौली (बदायूं) में बुधवार की सुबह एक नाबालिग छात्रा के साथ हुई दुस्साहसिक वारदात ने कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना उस समय हुई जब छात्रा स्कूल जा रही थी और उसे एक बाइक सवार युवक ने साइकिल से रोक लिया। युवक ने छात्रा से मोबाइल नंबर मांगने की कोशिश की, लेकिन जब छात्रा ने मना किया, तो उसने उसे जबरन पकड़ लिया और सड़क किनारे बने एक कमरे की ओर खींचने लगा। छात्रा की चीखें सुनकर राहगीर मौके पर दौड़ पड़े, जिससे युवक घबरा गया और अपनी बाइक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर पर अज्ञात युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
घटना सुबह करीब आठ बजे की है। छात्रा बिसौली स्थित स्कूल पढ़ने के लिए साइकिल से जा रही थी। जब वह आंवला रोड पर नकटा बाग के पास पहुंची, तभी बाइक सवार युवक ने उसकी साइकिल रोक ली। छात्रा ने जब युवक को मना किया, तो उसने उसे पकड़ लिया और कमरे की ओर खींचने लगा। छात्रा लगातार मदद के लिए चिल्लाती रही। राहगीरों की तत्परता से उसे बचाया गया। लोगों ने तुरंत यूपी-112 पर सूचना दी और पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने छात्रा से पूरी घटना की जानकारी ली और उसके परिवार को भी सूचित किया।



















