Action against Delhi Health Secretary: दवा खरीद में देरी पर शो-कॉज नोटिस जारी

दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग में सेंट्रल प्रोक्योरमेंट एजेंसी (सीपीए) के माध्यम से हुई खरीद को लेकर जवाबदेही तय करने की प्रक्रिया में तेजी लाई गई है। स्वास्थ
दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग में सेंट्रल प्रोक्योरमेंट एजेंसी (सीपीए) के माध्यम से हुई खरीद को लेकर जवाबदेही तय करने की प्रक्रिया में तेजी लाई गई है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज सिंह ने स्वास्थ्य सचिव रुपेश कुमार ठाकुर को नोटिस जारी किया है, जिसमें ORS, हैंडहेल्ड पोर्टेबल X-Ray मशीनों और बेडशीट की खरीद से संबंधित मामलों में विस्तृत और तथ्यात्मक रिपोर्ट मांगी गई है। इसके साथ ही, सरकारी अस्पतालों में दवाइयों, कंज्यूमेबल्स और मेडिकल उपकरणों की खरीद में हो रही लगातार देरी को लेकर अलग से शो-कॉज नोटिस भी जारी किया गया है। स्वास्थ्य विभाग को निर्धारित समय सीमा के भीतर जवाब देने के निर्देश दिए गए हैं।
स्वास्थ्य मंत्री द्वारा जारी नोटिस में ORS की खरीद प्रक्रिया पर कई सवाल उठाए गए हैं। नोटिस में पूछा गया है कि 15 रुपये प्रति सैशे की दर से ORS की खरीद किस आधार पर की गई है। इसके अलावा, खरीद प्रक्रिया का रिकॉर्ड कहां उपलब्ध है और इस खरीद का ठेका किस वेंडर को दिया गया है, इसकी जानकारी भी मांगी गई है। विभाग से खरीद से जुड़ी पूरी वित्तीय जानकारी भी मांगी गई है, जिसमें खरीद दर, वेंडर द्वारा दिया गया डिस्काउंट, जीएसटी और अंतिम लागत का पूरा ब्योरा शामिल है। स्वास्थ्य मंत्री ने बेडशीट की खरीद को लेकर भी विस्तृत रिपोर्ट मांगी है, जिसमें करीब 16 लाख बेडशीट कथित तौर पर ऊंची कीमत पर खरीदे जाने के आरोपों का उल्लेख किया गया है।



















