Independence Day Celebrations in Kolkata: केंद्र और बंगाल सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को लेकर निकलेगी 11 झांकियां

कोलकाता में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर इस बार केंद्र और बंगाल सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को प्रदर्शित करने के लिए 11 झांकियां सजाई जाएंगी। अन्नपूर्णा य
कोलकाता में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर इस बार केंद्र और बंगाल सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को प्रदर्शित करने के लिए 11 झांकियां सजाई जाएंगी। अन्नपूर्णा योजना, विकसित भारत-जी राम जी योजना, पीएम आवास योजना और महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा जैसी योजनाएं इस बार की झांकियों का मुख्य आकर्षण होंगी। सरकारी अधिकारियों के अनुसार, ये झांकियां 15 अगस्त को रेड रोड पर आयोजित स्वतंत्रता दिवस परेड के दौरान प्रदर्शित की जाएंगी। इसके साथ ही जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी के योगदान को भी एक झांकी के माध्यम से दर्शाया जाएगा। भाजपा सरकार ने राज्य में कई नए प्रोजेक्ट और कल्याणकारी योजनाएं शुरू की हैं, जिन्हें इस बार स्वतंत्रता दिवस समारोह में प्रदर्शित किया जाएगा।
स्वतंत्रता दिवस परेड में कुल 10 विभाग अपनी अलग-अलग योजनाओं के आधार पर झांकियां सजाएंगे। इनमें लोक निर्माण, स्वास्थ्य, परिवहन, बिजली और पंचायत जैसे विभाग शामिल हैं। पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के कार्यकाल में भी स्वतंत्रता दिवस परेड के दौरान झांकियों का प्रदर्शन किया जाता था, लेकिन उस समय केवल तीन या चार झांकियां ही होती थीं। अब भाजपा सरकार के तहत यह संख्या बढ़ाई जा रही है। इस बार कार्यक्रम में कोलकाता नगर निगम की विभिन्न सेवाओं और सड़क सुरक्षा से जुड़े जागरूकता संदेश भी शामिल किए जाएंगे। मुख्य कार्यक्रम 15 अगस्त को सुबह 10:30 बजे मध्य कोलकाता के रेड रोड पर शुरू होगा।
















