Jewelry Heist on Highway: आगरा लौटते मुनीम से लूटे गए लाखों के गहने

ग्रेटर नोएडा से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां यमुना एक्सप्रेसवे पर कार सवार हथियारबंद बदमाशों ने आगरा निवासी एक ज्वेलर्स के मुनीम से लाखों रुपए के सोने
ग्रेटर नोएडा से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां यमुना एक्सप्रेसवे पर कार सवार हथियारबंद बदमाशों ने आगरा निवासी एक ज्वेलर्स के मुनीम से लाखों रुपए के सोने-चांदी के गहनों से भरा बैग लूट लिया। यह घटना रविवार तड़के करीब 3:30 बजे बीटा-दो कोतवाली क्षेत्र में हुई। पुलिस ने इस मामले में शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस की एक टीम एक्सप्रेसवे पर लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है ताकि लुटेरों की पहचान की जा सके।
जानकारी के अनुसार, आगरा के कमला नगर निवासी पंकज अग्रवाल की ज्वेलरी की दुकान पर काम करने वाले मुनीम राम कुमार शर्मा और उनके ड्राइवर दीपक चौहान एक अगस्त की रात को इटियोज कार से दिल्ली के चांदनी चौक गए थे। वहां से सामान लेकर लौटते समय, उन्होंने सोने-चांदी के गहनों के साथ-साथ कच्ची चांदी भी अपने साथ ली थी। रात करीब तीन बजे, जब वे आगरा के लिए निकल रहे थे, तब रास्ते में कालिंदी कुंज से एक सवारी सलमान और नोएडा हाईवे से हर्षित गर्ग को एडवांस बुकिंग के जरिए अपनी गाड़ी में बैठाया।
जब राम कुमार शर्मा और दीपक चौहान यमुना एक्सप्रेसवे पर लगभग 2 किलोमीटर माइल स्टोन के पास पहुंचे, तो उन्होंने ड्राइविंग सीट बदलने के लिए गाड़ी रोकी। इसी समय, पीछे से बिना नंबर की सफेद बलेनो कार में आए चार बदमाशों ने उनकी गाड़ी को ओवरटेक कर रोक लिया। बदमाशों ने हथियार दिखाकर दोनों को अपनी गाड़ी में बैठा लिया और उनमें से एक बदमाश उनकी कार में बैठकर लाया गया थैला निकाल ले गया, जिसमें सोने-चांदी के गहने और कच्ची चांदी थी। इसके बाद बदमाश थैला लेकर फरार हो गए। सूचना मिलने पर बीटा-2 कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है और इसलिए शिकायतकर्ता की काल डिटेल, यात्रा के पूरे रूट, मोबाइल लोकेशन और एक्सप्रेसवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का मिलान किया जा रहा है। जांच में मिले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
















