Protesters to surround Jharkhand Assembly today: झारखंड के आंदोलनकारी छात्र आज घेरेंगे विधानसभा, कड़ी सुरक्षा, JPSC सदस्यों के इस्तीफे
झारखंड में jpsc और jssc परीक्षा में कथित धांधली को लेकर छात्रों और राज्य सरकार के बीच रविवार को हुई तीसरे दौर की बातचीत बेनतीजा रही। इसके बाद आंदोलनकारी अभ्यर्थ
झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षा में कथित धांधली को लेकर छात्रों और राज्य सरकार के बीच रविवार को हुई तीसरे दौर की बातचीत बेनतीजा रही। इसके बाद आंदोलनकारी अभ्यर्थियों ने सोमवार को 'विधानसभा घेराव' कार्यक्रम पर आगे बढ़ने का निर्णय लिया है। इस बीच, रविवार देर रात झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) के तीन सदस्यों ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया। 14वीं JPSC सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा में अनियमितताओं के आरोपों के चलते CID द्वारा सोमवार को पूछताछ की जानी है, इससे पहले आयोग के तीनों सदस्यों ने इस्तीफा दिया, जबकि JPSC के अध्यक्ष ने भी कुछ दिन पहले ही अपना पद छोड़ा था। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने तीनों सदस्यों के इस्तीफे को स्वीकार कर लिया है। CID इस मामले में अब तक 19 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।
16 दिनों से चल रहे इस आंदोलन का मुख्य केंद्र जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से युवकों ने अल्बर्ट एक्का चौक तक लगभग एक किलोमीटर लंबी 'तिरंगा यात्रा' निकाली। JPSC-JSSC सुधार मंच के सदस्य कुणाल प्रताप सिंह और भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्रनाथ महतो ने स्पष्ट किया कि जब तक TDPL (निजी एजेंसी) से जुड़ी सभी परीक्षाएं रद्द नहीं की जातीं और मामले की जांच CBI को नहीं सौंपी जाती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
















