Lakhimpur Kheri News: तेलियार गांव के बाहर दो तेंदुए टहलते दिखे, वीडियो हुआ वायरल

निघासन। पढुआ थाना क्षेत्र की धौरहरा वन रेंज के तेलियार गांव के बाहर बुधवार को दो तेंदुए टहलते हुए देखे गए। इस घटना का एक ग्रामीण ने वीडियो बना लिया, जो सोशल मीड
निघासन। पढुआ थाना क्षेत्र की धौरहरा वन रेंज के तेलियार गांव के बाहर बुधवार को दो तेंदुए टहलते हुए देखे गए। इस घटना का एक ग्रामीण ने वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो में रिकॉर्डिंग कर रहा व्यक्ति आसपास के लोगों को तेंदुओं की मौजूदगी के बारे में जानकारी देता सुनाई दे रहा है। तेंदुओं की उपस्थिति से गांव और उसके आसपास के क्षेत्रों में दहशत का माहौल बन गया है। ग्रामीण अब खेतों और खलिहानों में जाने से डरने लगे हैं। इस क्षेत्र में तेंदुओं की सक्रियता पहले भी देखी जा चुकी है, जिससे स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ गई है। चंदैयापुर और देवीपुरवा गांव से पहले भी तेंदुओं को पिंजरे में पकड़ा जा चुका है। हाल ही में शाहपुर गांव के पास बकरी चरा रही जमुना देवी और उनकी बेटी बदाला पर भी एक तेंदुए ने हमला कर दिया था, जिससे वे घायल हो गई थीं।
इस बीच, उत्तर निघासन वन रेंज की बैरिया और कट्ठौहा बीट से पिछले 72 घंटों में तीन तेंदुओं को पिंजरे में कैद किया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि पढुआ थाना क्षेत्र के बेलरायां और धौरहरा वन क्षेत्र में अभी भी कई तेंदुओं की मौजूदगी है। वन विभाग के रेंजर अशोक श्रीवास्तव ने बताया कि तेलियार गांव के बाहर दो तेंदुओं के दिखाई देने की सूचना मिली है। वन विभाग की टीम मौके पर निगरानी रख रही है और तेंदुओं के सुरक्षित स्थानांतरण के लिए आवश्यक कदम उठा रही है। ग्रामीणों को भी सलाह दी गई है कि वे सतर्क रहें और तेंदुओं के आसपास जाने से बचें।
















