Lucknow-Kanpur Expressway Expansion: लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे को 10 लेन बनाने की तैयारी

लखनऊ। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे और दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के सफल उदाहरणों के बाद अब लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे को भी 10 लेन में विकसित करने की योजना बनाई जा रही है
लखनऊ। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे और दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के सफल उदाहरणों के बाद अब लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे को भी 10 लेन में विकसित करने की योजना बनाई जा रही है। वर्तमान में यह एक्सप्रेसवे छह लेन का है, जिसमें प्रतिदिन लगभग 25 हजार वाहन आवागमन करते हैं। लेकिन ट्रैफिक की बढ़ती मांग को देखते हुए, इसे आठ लेन और फिर 10 लेन में बदलने का विकल्प रखा गया है। एनएचएआई का मानना है कि अगर हर साल वाहनों की संख्या में छह से सात प्रतिशत की वृद्धि होती है, तो अगले पचास वर्षों तक इस एक्सप्रेसवे पर कोई समस्या नहीं आएगी। इस एक्सप्रेसवे पर वाहन 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकेंगे, जिससे यात्रा का समय कम होगा और यातायात की समस्या भी हल होगी।
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने इस परियोजना के तहत लखनऊ और उन्नाव के 43 गांवों से 480 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहित की है। इनमें से 45 प्रतिशत से अधिक जमीन अभी भी खाली है, जिससे भविष्य में एक्सप्रेसवे का विस्तार आसानी से किया जा सकेगा। एनएचएआई के अधिकारियों का कहना है कि वर्तमान में केवल 65 प्रतिशत जमीन का ही उपयोग किया गया है, जिससे और लेन जोड़ने की गुंजाइश बनी हुई है। एक्सप्रेसवे के दोनों तरफ छह-छह हेक्टेयर जमीन एमेनिटीज के लिए भी सुरक्षित रखी गई है, ताकि भविष्य में जरूरत पड़ने पर सुविधाओं का विस्तार किया जा सके।
















