Major Road Accident in Rajasthan: प्रतापगढ़ में यात्रियों से भरी बस गड्ढे में गिरी, कई घायल

राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले के बारावरदा क्षेत्र में सोमवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। भुतयवर घाटी स्थित नर्सरी के पास राजस्थान रोडवेज की बस अचानक अनियंत्रित हो
राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले के बारावरदा क्षेत्र में सोमवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। भुतयवर घाटी स्थित नर्सरी के पास राजस्थान रोडवेज की बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे गड्ढे में जा गिरी। यह घटना सुबह करीब 5:30 बजे हुई, जब बस सूरत से चित्तौड़गढ़ की ओर जा रही थी। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और बस में करीब 20 से 25 यात्री सवार थे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, चालक को अचानक बस के ब्रेक फेल होने का अहसास हुआ, जिससे बस पर नियंत्रण रखना मुश्किल हो गया। देखते ही देखते बस सड़क से उतरकर खाई में गिर गई।
हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत राहत-बचाव का प्रयास शुरू किया। सूचना मिलने पर धमोतर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस और ग्रामीणों की मदद से बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला गया। घायलों को एंबुलेंस के जरिए जिला चिकित्सालय प्रतापगढ़ भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है। बस चालक जगदीश खटीक को भी सिर में चोट आई है। बस के खाई में गिरने के बाद वह सागवान के बड़े पेड़ों से टकराकर रुक गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कई पेड़ उखड़ गए, लेकिन इन पेड़ों ने बस की रफ्तार को रोक दिया।
















