Murder Case in Garhwa: शिक्षक दीपक कुजूर की हत्या का राज़ खुला, प्रेमी समेत दो गिरफ्तार

गढ़वा जिले में शिक्षक दीपक कुजूर की हत्या के मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह घटना बड़गड़ थाना क्षेत्र के सालो जंगल में हुई
गढ़वा जिले में शिक्षक दीपक कुजूर की हत्या के मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह घटना बड़गड़ थाना क्षेत्र के सालो जंगल में हुई थी, जहां दीपक को गोली मारकर और धारदार हथियार से नृशंस तरीके से हत्या की गई थी। पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने इस मामले की जानकारी देते हुए बताया कि मुख्य साजिशकर्ता प्रेमी मतिन अख्तर और उसके एक साथी महफूज अंसारी को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में एक अन्य आरोपी परवेज आलम को पहले ही जेल भेजा जा चुका है। पुलिस ने आरोपियों के पास से दो देशी पिस्तौल, 18 जिंदा कारतूस, एक स्कार्पियो, एक बाइक और दो मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं।
पुलिस की जांच में यह बात सामने आई कि दीपक कुजूर की पत्नी का पहले मेदिनीनगर में मतिन अख्तर से प्रेम संबंध था। शादी के बाद वह दीपक के साथ सिमडेगा चली गई, लेकिन मतिन ने अपनी पूर्व प्रेमिका से संपर्क बनाए रखा। जब दीपक की पत्नी ने मतिन के साथ रहने से इनकार किया, तो उसने दीपक को खत्म करने की योजना बनाई। 19 जुलाई 2026 को, जब दीपक अपने ससुराल से लौट रहे थे, तब मतिन ने अपने साथियों के साथ मिलकर उन पर हमला किया। इस घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने एसडीपीओ रोहित रंजन सिंह के नेतृत्व में विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया।
















