Opposition demands Amit Shah's presence in Parliament: अमित शाह को सदन में बुलाने की मांग कर रहे विपक्ष का प्रदर्शन जारी

विपक्ष लगातार केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से संसद में आने और उन पर लगे आरोपों का जवाब देने की मांग कर रहा है। विपक्ष नारे लगा रहा है- अमित शाह सदन में आओ। उनका
विपक्ष लगातार केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से संसद में आने और उन पर लगे आरोपों का जवाब देने की मांग कर रहा है। विपक्ष नारे लगा रहा है- अमित शाह सदन में आओ। उनका आरोप है कि दिल्ली पुलिस ने 20 जुलाई को जंतर-मंतर पर NEET छात्रों के विरोध प्रदर्शन के दौरान अधिक बल प्रयोग किया था।
गृह मंत्री अमित शाह ने इस मामले में अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। विपक्ष की मांग के चलते लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही बाधित हो रही है। शुक्रवार को भी ऐसा ही हुआ, जिसके कारण दोनों सदनों की कार्रवाई को वीकेंड तक के लिए स्थगित कर दिया गया। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू का कहना है कि शाह नियमित रूप से संसद आते हैं।
गुरुवार को अमित शाह ने डीएमके के सांसद पी. विल्सन सहित ईसाई नेताओं के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की और एफसीआरए विधेयक को लेकर उनकी चिंताओं को सुना। रिजिजू ने विपक्षी सांसदों से कहा कि वे केंद्रीय मंत्री का कार्यक्रम तय नहीं कर सकते और न ही उनसे जवाब मांग सकते हैं। उन्होंने कहा कि शाह हर दिन संसद आते हैं और देर रात तक रुकते हैं।
शुक्रवार सुबह जब राज्यसभा की कार्यवाही शुरू हुई, विपक्षी सांसदों ने फिर से शाह के सदन में आने की मांग को लेकर नारेबाजी की। इसी दौरान रिजिजू भी सदन में मौजूद थे। जब दोनों सदनों की कार्यवाही को स्थगित कर दिया गया, तो रिजिजू और शाह की मुलाकात संसद परिसर में हुई। इस दौरान संसद के बाहर अमित शाह के सदन में पेश होने की मांग को लेकर नारेबाजी होती रही।














