Defense Agreement Signed: पाकिस्तान, सऊदी अरब और तुर्की ने मक्का में किया रक्षा समझौते पर हस्ताक्षर

पाकिस्तान, सऊदी अरब और तुर्की ने शुक्रवार को मक्का में एक महत्वपूर्ण रक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किए। इस समझौते के अनुसार, यदि किसी एक देश पर हमले की स्थिति में,
पाकिस्तान, सऊदी अरब और तुर्की ने शुक्रवार को मक्का में एक महत्वपूर्ण रक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किए। इस समझौते के अनुसार, यदि किसी एक देश पर हमले की स्थिति में, अन्य दो देशों पर भी हमला माना जाएगा। इसे मक्का ज्वाइंट डिफेंस एग्रीमेंट का नाम दिया गया है।
इस समझौते पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ, सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान और तुर्की के राष्ट्रपति तैय्यप एर्दोगन ने हस्ताक्षर किए। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने बताया कि यह समझौता मक्का अल-मुकर्रमा शिखर सम्मेलन के दौरान किया गया, जिसका उद्देश्य सामूहिक रक्षा को मजबूत करना है।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने मीडिया को बताया कि भारत इस घटनाक्रम पर ध्यान दे रहा है और जल्द ही इस पर अपडेट जारी किया जाएगा।
















