Rahul Gandhi recalls Captain Amarinder Singh: राहुल गांधी ने कैप्टन अमरिंदर सिंह को किया याद, सियासी हलचल बढ़ी

पंजाब में विधानसभा चुनाव के लिए एक साल से भी कम का वक्त बचा है, और इस बीच राहुल गांधी के सामने सबसे बड़ी चुनौती पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी से निपटने की है। प्रद
पंजाब में विधानसभा चुनाव के लिए एक साल से भी कम का वक्त बचा है, और इस बीच राहुल गांधी के सामने सबसे बड़ी चुनौती पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी से निपटने की है। प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग और पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के गुटों के बीच की खींचतान अभी भी जारी है। इसी बीच, राहुल गांधी ने 06 अगस्त को एक 'आस्क मी एनीथिंग' सत्र के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का नाम लिया। उन्होंने कहा कि वह कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ आसानी से घुल-मिल जाते हैं और उन्हें 'कूल' और 'मिलिट्री हिस्ट्री के एक्सपर्ट' के रूप में बताया। इसके बाद उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, "हैलो अंकल अमरिंदर।"
राहुल गांधी का यह बयान वायरल होते ही पंजाब की राजनीति में हलचल मच गई है। सवाल उठ रहा है कि क्या यह सिर्फ पुराने व्यक्तिगत रिश्तों की गर्माहट है या फिर यह कांग्रेस से अलग हो चुके कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ-साथ प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग और पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के लिए कोई सियासी संदेश है। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने 2022 में कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था और अपनी पार्टी बनाई थी, लेकिन कुछ समय बाद उन्होंने बीजेपी जॉइन कर ली। हालांकि, उनके और गांधी परिवार के बीच के व्यक्तिगत रिश्ते अब भी कायम हैं।
















