Rahul Gandhi's 'Students' Echo' Event Approved with Conditions: राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम को शर्तों के साथ मंज़ूरी
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के प्रयागराज में प्रस्तावित 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम का रास्ता अब साफ हो गया है। कार्यक्रम स्थल (केपी
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के प्रयागराज में प्रस्तावित 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम का रास्ता अब साफ हो गया है। कार्यक्रम स्थल (केपी कॉलेज ग्राउंड) की बुकिंग रद्द किए जाने के फैसले को ट्रस्ट द्वारा वापस ले लिए जाने के बाद प्रशासन ने इस जनसंवाद कार्यक्रम को सशर्त मंजूरी दे दी है। यह छात्र संवाद कार्यक्रम 8 अगस्त 2026 को शाम 5 बजे प्रयागराज के केपी ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा।
राहुल गांधी ने कार्यक्रम से ठीक पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर पोस्ट कर प्रयागराज आने की पुष्टि की और देश भर के छात्रों व प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं से जुड़ने की अपील की। उन्होंने लिखा, "प्रयागराज आ रहा हूं - देश के उस शहर में जहां सबसे ज़्यादा नौजवान तैयारी करते हैं। एक बात साफ़ है: यहां का हर छात्र जानता है कि सिस्टम बेईमान हो चुका है। आपकी मेहनत में कोई कमी नहीं - कमी उस सिस्टम की नीयत में है जो आपकी मेहनत का दाम नहीं देती। पेपर लीक, रुकी भर्तियाँ, सालों का इंतज़ार और जवाबदेही किसी की नहीं।"
कायस्थ पाठशाला (केपी) ट्रस्ट के कार्यवाहक अध्यक्ष चौधरी जितेंद्र नाथ सिंह ने पहले ग्राउंड की अनुमति रद्द कर दी थी, लेकिन इसके बाद कांग्रेस नेताओं ने इस पर आपत्ति जताई। कानूनी परामर्श और समीक्षा के बाद ट्रस्ट ने कुछ शर्तों के साथ इस कार्यक्रम के आयोजन को फिर से मंजूरी दे दी। इससे पहले राहुल गांधी ने आरोप लगाया था कि जब से उन्होंने प्रयागराज जाने का ऐलान किया है, प्रशासन और सरकार उनके कार्यक्रम को रोकने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपना रही हैं।
'छात्रों की गूंज' अभियान का पहला चरण राजस्थान के कोटा और दूसरा चरण उत्तराखंड के देहरादून में आयोजित हुआ था। यह अभियान कांग्रेस और राहुल गांधी द्वारा देश भर के प्रतियोगी परीक्षार्थियों और छात्रों से सीधा संवाद साधने की एक देशव्यापी पहल है। प्रमुख मुद्दे जैसे पेपर लीक, भर्ती परीक्षाओं में देरी, युवाओं पर दर्ज मुकदमे, फीस वृद्धि और सीट कटौती जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरना है।
















