Snake bite in Ghaziabad: 15 वर्षीय साक्षी की मौत

गाजियाबाद कमिश्नरी के मसूरी थाना क्षेत्र के गांव बयाना में रविवार की रात एक सांप ने 15 वर्षीय लड़की साक्षी को हाथ में डंस लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। यह घटना उस
गाजियाबाद कमिश्नरी के मसूरी थाना क्षेत्र के गांव बयाना में रविवार की रात एक सांप ने 15 वर्षीय लड़की साक्षी को हाथ में डंस लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। यह घटना उस समय हुई जब साक्षी अपने घर में जूठे बर्तन धो रही थी। पड़ोसी समाजसेवी अरुण चंद्र ने बताया कि घटना रात लगभग 8:30 बजे हुई, जब काले रंग का सांप अचानक आया और साक्षी के हाथ में डस लिया।
सांप द्वारा डसने की जानकारी मिलते ही साक्षी के परिवार ने उसे इलाज के लिए कई निजी अस्पतालों में ले जाने की कोशिश की, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह भी उल्लेखनीय है कि साक्षी की मां की भी लगभग 15 वर्ष पहले सांप के डसने से मृत्यु हो गई थी। सावन के महीने में नाग देवता की पूजा होती है, और पिछले 15 दिनों में इस अवधि में सांप के काटने की घटनाएं बढ़ी हैं।
इस दौरान 18 लोगों को सांप ने डस लिया, जिनमें से 12 की जान समय पर इलाज मिलने से बच गई, जबकि चार लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, किसी का भी पोस्टमार्टम नहीं हुआ था। सांप काटने से मरने वालों में एक माली और दो कावड़िए शामिल हैं।
रात के अंधेरे में सांप दिखाई नहीं देते, जिससे डसने की घटनाएं बढ़ जाती हैं। अरुण चंद्र ने बताया कि यदि किसी को सांप डस लेता है, तो उसे तुरंत अस्पताल ले जाना चाहिए, ताकि समय पर इलाज से जहर को निसप्रभावी किया जा सके।
















