Suspicious Death in Kaithal: विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पति और ससुर के खिलाफ केस दर्ज

कैथल जिले के चीका में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान मीनाक्षी (24) के रूप में हुई है, जो दो महीने की गर्भवती
कैथल जिले के चीका में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान मीनाक्षी (24) के रूप में हुई है, जो दो महीने की गर्भवती थी। मीनाक्षी के मायके पक्ष ने आरोप लगाया है कि उसके पति मंगल राम, ससुर और देवर ने उसकी हत्या कर शव को फांसी पर लटका दिया। यह घटना शनिवार रात की है, जब मीनाक्षी के पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। मृतका की शादी तीन महीने पहले ही मंगल राम के साथ हुई थी। मंगल राम की एक मेडिकल की दुकान है और उसकी मां की पहले ही मौत हो चुकी है। पुलिस ने मृतका के पिता की शिकायत पर पति, देवर और ससुर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
मृतका की मां सरोज ने नागरिक अस्पताल में आरोप लगाया कि उसकी बेटी के साथ मारपीट की गई थी और दहेज की मांग पूरी न होने पर उसकी हत्या की गई। सरोज ने बताया कि रविवार को सावन पर्व के अवसर पर मीनाक्षी को ससुराल से घर लाना था, लेकिन उससे पहले ही सुबह साढ़े आठ बजे उसके ससुर का फोन आया कि मीनाक्षी ने फंदा लगा लिया है। जब परिवार वाले मौके पर पहुंचे, तो मीनाक्षी मृत पड़ी थी और पुलिस भी वहां मौजूद थी। सरोज ने कहा कि शनिवार रात को मीनाक्षी ने उनसे बात की थी और घबराई हुई थी, यह कहते हुए कि उसे वहां से ले जाओ।
















