Poisonous snake bites three sleeping girls in Maharashtra school: महाराष्ट्र के आश्रम स्कूल में आधी रात को घुसा जहरीला सांप, सो रहीं तीन छात्राओं को डसा

गढ़चिरोली जिले के धानोरा तालुका के जपटलाई स्थित सरकारी सहायता प्राप्त आवासीय आश्रम स्कूल में एक दुखद घटना घटी है। रात में सोते समय जहरीले सांप के काटने से तीन छ
गढ़चिरोली जिले के धानोरा तालुका के जपटलाई स्थित सरकारी सहायता प्राप्त आवासीय आश्रम स्कूल में एक दुखद घटना घटी है। रात में सोते समय जहरीले सांप के काटने से तीन छात्राओं की मौत हो गई। शनिवार रात को छात्राएं अपने कमरे में सो रही थीं, तभी जहरीले सांप ने फर्श पर सो रही तीन छात्राओं को डस लिया। सुबह घटना की जानकारी मिलने पर तीनों छात्राओं को गढ़चिरोली के जिला सामान्य अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। जनजातीय विकास मंत्री अशोक उइके ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अधिकारियों को ग्राउंड जीरो पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेने के निर्देश दिए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
इस घटना ने आश्रम स्कूल के प्रबंधन और व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। क्या स्कूल परिसर में प्राथमिक उपचार या एंटी-स्नेक वेनम की व्यवस्था थी? छात्राओं के सांप के काटने की जानकारी समय पर जिम्मेदार कर्मचारियों को क्यों नहीं हुई? क्या लड़कियों को समय पर अस्पताल पहुंचाया गया था या लापरवाही बरती गई?
इस घटना के बाद से अन्य छात्राओं और उनके अभिभावकों के बीच डर और दहशत का माहौल बन गया है। परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों ने उच्च स्तरीय जांच की मांग की है और दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
















