Viral video of reckless driver confronting elephant: जंगल में हाथी के सामने गाड़ी ले जाकर ड्राइवर ने की ऐसी हरकत, वायरल वीडियो देख हैरान हुए लोग

सोचिए, अगर जंगल की संकरी सड़क पर आपके सामने अचानक एक विशालकाय जंगली हाथी आ जाए, तो आप क्या करेंगे? जाहिर है, कोई भी अपनी गाड़ी रोक लेगा या पीछे हट जाएगा। लेकिन
सोचिए, अगर जंगल की संकरी सड़क पर आपके सामने अचानक एक विशालकाय जंगली हाथी आ जाए, तो आप क्या करेंगे? जाहिर है, कोई भी अपनी गाड़ी रोक लेगा या पीछे हट जाएगा। लेकिन एक ड्राइवर ने जो किया, उसे देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। उसने न सिर्फ अपनी कार सीधे हाथी की ओर बढ़ा दी, बल्कि लगातार तेज हॉर्न भी बजाता रहा।
इस खतरनाक घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जंगल की सड़क पर हाथी से खतरनाक सामना वायरल हो रहे इस वीडियो में दिख रहा है कि एक कार जंगल के रास्ते से गुजर रही थी, तभी अचानक सामने एक बड़ा हाथी आ जाता है। उसका मकसद तेज आवाज और गाड़ी से जानवर को डराना था। वह शांत रहकर सड़क से नीचे जंगल की ओर चला गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
यह वीडियो X (पहले ट्विटर) पर @SaffronChargers नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। एक्सपर्ट्स की चेतावनी और यूजर्स की प्रतिक्रियाएं भी इस वीडियो पर देखने को मिल रही हैं। यूजर्स ने ड्राइवर की लापरवाही को बेहद जोखिम भरा बताया है।
वन्यजीव विशेषज्ञों का कहना है कि जंगली जानवरों के सामने हॉर्न बजाना या उनके करीब जाना उन्हें भड़का सकता है। अगर हाथी हमला कर देता, तो गंभीर परिणाम हो सकते थे। विशेषज्ञों की सलाह है कि जंगल में जानवर दिखने पर वाहन अंदर ही रोकें और उन्हें स्वाभाविक रूप से गुजरने दें।
















