Weather Alert: दिल्ली, यूपी, हरियाणा और बिहार में बारिश की संभावना

दिल्ली एनसीआर में सोमवार शाम को काले बादल छाने के बाद झमाझम बारिश शुरू हो गई। भारतीय मौसम विभाग (imd) ने पूरे दिल्ली एनसीआर के लिए पहले येलो अलर्ट जारी किया था,
दिल्ली एनसीआर में सोमवार शाम को काले बादल छाने के बाद झमाझम बारिश शुरू हो गई। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने पूरे दिल्ली एनसीआर के लिए पहले येलो अलर्ट जारी किया था, जिसे कुछ समय बाद रेड अलर्ट में बदल दिया गया है। IMD के अनुसार, सेंट्रल दिल्ली, ईस्ट दिल्ली, नॉर्थ दिल्ली, नॉर्थ ईस्ट दिल्ली, नॉर्थ वेस्ट दिल्ली, शाहदरा में आज के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। प्रभावित क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने और आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी गई है। IMD ने कहा है कि ऐसे मौसम में लोगों को पेड़ों या कमजोर ढांचों के नीचे शरण नहीं लेना चाहिए और यात्रा करने से पहले ट्रैफिक की स्थिति की जांच करनी चाहिए।
दिल्ली के मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों के लिए अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने 10 और 11 अगस्त के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। 11 अगस्त यानी मंगलवार को आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है, और सुबह से दोपहर के बीच दिल्ली एनसीआर के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। शाम या रात के समय भी हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। दिल्ली के विभिन्न हिस्सों जैसे नॉर्थ दिल्ली, नॉर्थ ईस्ट दिल्ली, वेस्ट दिल्ली, साउथ दिल्ली, और अन्य क्षेत्रों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।















