Sri Lanka Tour: श्रीलंका में DSP सिराज का नया अवतार, घुंघराले बालों में दिखा 'मियां मैजिक' का अलग स्वैग

भारतीय क्रिकेट टीम इस समय श्रीलंका के दौरे पर है, जहां उसे मेजबान टीम के खिलाफ दो टेस्ट मैच खेलने हैं। टेस्ट सीरीज की शुरुआत से पहले भारतीय टीम कोलंबो के एनसीसी
भारतीय क्रिकेट टीम इस समय श्रीलंका के दौरे पर है, जहां उसे मेजबान टीम के खिलाफ दो टेस्ट मैच खेलने हैं। टेस्ट सीरीज की शुरुआत से पहले भारतीय टीम कोलंबो के एनसीसी ग्राउंड में श्रीलंका एकादश के खिलाफ तीन दिवसीय प्रैक्टिस मैच खेल रही है। इस प्रैक्टिस मुकाबले में श्रीलंका-11 ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का निर्णय लिया। हालांकि, इस मुकाबले के पहले दिन खेल से ज्यादा चर्चा भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज के नए लुक की हुई। सिराज ने अपने घुंघराले बालों को नया लुक दिया है, जिसमें हल्की हाइलाइट्स भी नजर आ रही हैं। टेस्ट जर्सी के साथ उनका यह लुक उनके पहले के हेयरस्टाइल से बिल्कुल अलग है। सिराज का यह नया अंदाज उनके फैंस के बीच काफी चर्चा का विषय बन गया है। हालांकि, हेयरस्टाइल में बदलाव सिराज के लिए कोई नई बात नहीं है, क्योंकि वह पहले भी अपने लुक में बदलाव करते दिखाई दिए हैं। श्रीलंका दौरे पर उनका नया अंदाज एक बार फिर से देखने को मिला है।
मोहम्मद सिराज अपनी आक्रामक गेंदबाजी के साथ-साथ मैदान पर जोशीला जश्न मनाने के लिए भी जाने जाते हैं। लेकिन इस बार श्रीलंका दौरा उनके लिए सिर्फ उनके नए लुक की वजह से खास नहीं रहने वाला है। जसप्रीत बुमराह के टेस्ट सीरीज से बाहर होने के कारण, सिराज भारतीय तेज गेंदबाजी आक्रमण के सबसे अनुभवी चेहरे बन गए हैं। ऐसे में उनकी जिम्मेदारी और भी बढ़ गई है। नई गेंद को संभालने के साथ-साथ उनसे लगातार अंतराल पर विकेट चटकाने की उम्मीद भी की जा रही है। सिराज के लिए यह अवसर अपने कौशल को साबित करने का है और वह इसे लेकर काफी उत्साहित हैं।
















