Arrest in Nanakmatta: नानकमत्ता में लूट और अप्राकृतिक कृत्य का मामला, मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

नानकमत्ता क्षेत्र में एक युवक के साथ लूट, मारपीट और अप्राकृतिक कृत्य के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपित को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस
नानकमत्ता क्षेत्र में एक युवक के साथ लूट, मारपीट और अप्राकृतिक कृत्य के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपित को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, आरोपित ने गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने कार्रवाई की। इस मुठभेड़ में आरोपित के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय रुद्रपुर लाया गया। यह घटना पांच अगस्त को नानकसागर डैम क्षेत्र में हुई थी, जब आरोपितों ने युवक के साथ लूटपाट की और उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य किया। इस मामले में पहले ही दो अन्य आरोपितों को गिरफ्तार किया जा चुका था, जबकि मुख्य आरोपित गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी फरार चल रहा था।
गुरुवार की रात नानकमत्ता कोतवाल संजय पाठक के नेतृत्व में पुलिस टीम को गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी की नानकमत्ता में मौजूदगी की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए चेकिंग शुरू की। मच्छी झाला के समीप डैम बंधे पर संदिग्ध बाइक सवार को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन उसने पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागने की कोशिश की। पुलिस ने करीब दो किलोमीटर तक उसका पीछा किया, लेकिन उसकी बाइक गलाबाग के पास फिसल गई। इसके बाद आरोपित ने झाड़ियों में छिपकर पुलिस पर फिर से फायरिंग की। पुलिस ने कई बार आत्मसमर्पण की चेतावनी दी, लेकिन आरोपित ने नहीं माना, जिसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की।
















