Indian sailors stranded at Chornomorsk port: चोर्नोमोर्स्क बंदरगाह पर फंसे 13 भारतीय नाविक, भारतीय दूतावास स्थिति का पता लगाने में जुटा

चोर्नोमोर्स्क बंदरगाह पर खड़े मालवाहक जहाज एमवी अमीर-1 की स्थिति अभी भी स्पष्ट नहीं हो पाई है। मंगलवार रात को जहाज के आसपास बमबारी और ड्रोन-मिसाइलों से हमले की
चोर्नोमोर्स्क बंदरगाह पर खड़े मालवाहक जहाज एमवी अमीर-1 की स्थिति अभी भी स्पष्ट नहीं हो पाई है। मंगलवार रात को जहाज के आसपास बमबारी और ड्रोन-मिसाइलों से हमले की खबरें आई थीं। इस जहाज पर कुल 15 सदस्यीय चालक दल है, जिसमें 13 भारतीय नाविक शामिल हैं। यूक्रेन स्थित भारतीय दूतावास ने कहा है कि वह इस मामले को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रहा है और भारतीय चालक दल की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में है। दूसरी ओर, नई दिल्ली स्थित यूक्रेनी दूतावास ने इस हमले के लिए रूस को जिम्मेदार ठहराया है और भारत को कूटनीतिक रूप से कटघरे में खड़ा करने की कोशिश की है। यूक्रेनी दूतावास ने सोशल मीडिया पर कहा है कि यूक्रेन के ब्लैक सी बंदरगाहों से चिंताजनक खबरें आ रही हैं क्योंकि रूस नागरिक जहाजों और बंदरगाह बुनियादी ढांचे पर हमले तेज कर रहा है।
चोर्नोमोर्स्क बंदरगाह में एमवी अमीर-1 पर 13 भारतीय नाविक रूसी मिसाइल और ड्रोन हमलों के लगातार खतरे में हैं। यूक्रेनी अधिकारियों ने कहा है कि वे सभी संभव सहायता प्रदान कर रहे हैं और भारतीय दूतावास के साथ निकट संपर्क में हैं। यूक्रेनी दूतावास ने कहा है कि उन्हें खेद है कि भारत के विदेश मंत्री और यूक्रेन के विदेश मंत्री के बीच टेलीफोन वार्ता की मांग का अभी तक कोई जवाब नहीं मिला है। इसके अलावा, यूक्रेन सरकार ने भारत सरकार के जहाजरानी महानिदेशालय द्वारा जारी सुरक्षा सलाहों की तुलना करने की आवश्यकता बताई है। उन्होंने कहा कि गंभीर सवाल यह है कि क्या ब्लैक सी के लिए सुझाए गए उपाय भारतीय नाविकों के सामने मौजूद जोखिम के स्तर के अनुरूप हैं।


















