AI Makes Life Difficult: डेटा सेंटर के शोर से परेशान हैं 1300 घर के लोग, कंपनी पर हुआ मुकदमा

डेटा सेंटर को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी ai का बैकबोन माना जाता है। यही डेटा सेंटर chatgpt जैसे ai मॉडल और अन्य ai सेवाओं को चलाने में मदद करते हैं। लेकिन अमेर
डेटा सेंटर को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI का बैकबोन माना जाता है। यही डेटा सेंटर ChatGPT जैसे AI मॉडल और अन्य AI सेवाओं को चलाने में मदद करते हैं। लेकिन अमेरिका के मिशिगन राज्य में एक AI डेटा सेंटर अब स्थानीय निवासियों के लिए बड़ी समस्या बन गया है। यहां के निवासियों का आरोप है कि डेटा सेंटर से 24 घंटे लगातार तेज आवाज आती है, जिससे घर में रहना मुश्किल हो गया है। यह मामला अब अदालत तक पहुंच गया है। यह घटना मिशिगन के डोवाजियाक शहर की है, जहां अलाइंस क्लाउड सर्विसेज और हाइपर स्केल डेटा सेंटर स्थित हैं। इंस्टाग्राम पर कुछ वीडियो भी वायरल हो रहे हैं, जिनमें लोग डेटा सेंटर से आ रही लाउड आवाज को सुनाते हुए नजर आ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इतनी तेज आवाज के कारण उनका जीना मुश्किल हो गया है।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि पिछले लगभग दो साल से इस डेटा सेंटर से लगातार तेज, सीटी जैसी आवाज आती रहती है। उनका कहना है कि यह आवाज ऐसी लगती है जैसे घर के अंदर खराब वैक्यूम क्लीनर लगातार चल रहा हो। यह आवाज दिन-रात कभी बंद नहीं होती। इसी कारण आसपास रहने वाले लोगों ने कंपनी के खिलाफ क्लास एक्शन मुकदमा दायर किया है। उनका कहना है कि लगातार आने वाली आवाज के कारण वे अपने घर का आंगन इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं, खिड़कियां नहीं खोल सकते और कई लोगों को सिरदर्द, तनाव और नींद की समस्याएं होने लगी हैं। मुकदमे में कहा गया है कि इस शोर का असर लगभग 1,300 घरों पर पड़ रहा है।



















