EV Sales Surge in Delhi: दिल्ली में EV का सुपरचार्ज! 3 महीने में बिकी करीब 30 हजार इलेक्ट्रिक गाड़ियां

दिल्ली में इलेक्ट्रिक वाहनों (ev) की बिक्री में हाल के दिनों में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है, जो नई ev पॉलिसी और सब्सिडी का प्रतिफल है। राजधानी में जुलाई 2026 में 1
दिल्ली में इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) की बिक्री में हाल के दिनों में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है, जो नई EV पॉलिसी और सब्सिडी का प्रतिफल है। राजधानी में जुलाई 2026 में 10,307 इलेक्ट्रिक वाहनों का रजिस्ट्रेशन हुआ, जो कि अब तक का सबसे बड़ा मासिक आंकड़ा है। इससे पहले जून में 10,137 और मई में 9,469 इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री हुई थी। केवल तीन महीनों में, यानी मई, जून और जुलाई में, कुल 29,913 इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री दर्ज की गई है। जुलाई में EV बिक्री जून की तुलना में 170 वाहनों और मई के मुकाबले 838 वाहनों से अधिक रही। यह लगातार तीसरा महीना है जब इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री में वृद्धि देखी गई है।
जुलाई में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की बिक्री सबसे अधिक रही है। इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक की मांग में तेजी आई है, जिसका मुख्य कारण बढ़ते फ्यूल प्राइस, कम रखरखाव लागत और सरकारी सब्सिडी है। आंकड़ों के अनुसार, टू-व्हीलर इलेक्ट्रिक वाहनों को सबसे बेहतर और किफायती विकल्प माना जा रहा है। हालांकि, जुलाई में इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री में थोड़ी गिरावट आई है। जहां जून में 2,471 यूनिट इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री हुई थी, वहीं जुलाई में यह आंकड़ा घटकर 2,205 यूनिट पर पहुंच गया। फिर भी, टू-व्हीलर्स ने इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री को गति दी है।


















