Kia Sorento Launch: 4.8 मीटर लंबी और दमदार पावर, आ रही है Kia Sorento, टीजर हुआ जारी

किआ इंडिया ने हाल ही में एक नया टीजर जारी किया है, जिसमें कंपनी ने एक नई एसयूवी के लॉन्च का संकेत दिया है। हालांकि, टीजर में किसी विशेष कार का नाम नहीं लिया गया
किआ इंडिया ने हाल ही में एक नया टीजर जारी किया है, जिसमें कंपनी ने एक नई एसयूवी के लॉन्च का संकेत दिया है। हालांकि, टीजर में किसी विशेष कार का नाम नहीं लिया गया है, लेकिन यह स्पष्ट है कि किआ सोरेंटो भारत में दस्तक देने के लिए तैयार है। इस टीजर में साझा की गई तस्वीर इटली के खूबसूरत सोरेंटो शहर की है, जो इस एसयूवी के नाम के साथ जुड़ी हुई है। रिपोर्टों के अनुसार, किआ सोरेंटो की अनाधिकारिक बुकिंग पहले ही डीलरशिप पर शुरू हो चुकी है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इस एसयूवी की आधिकारिक लॉन्च डेट की घोषणा नहीं की है, लेकिन टीजर से यह संकेत मिलता है कि यह एसयूवी जल्द ही भारतीय बाजार में उपलब्ध होगी।
किआ सोरेंटो कंपनी की भारत में फ्लैगशिप ICE (इंटरनल कंबशन इंजन) एसयूवी होगी। यह एसयूवी एक स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पावरट्रेन के साथ पेश की जा सकती है। किआ सोरेंटो में 1.6 लीटर का टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल हाइब्रिड इंजन हो सकता है, जो 238 एचपी की पावर और 380 एनएम का टॉर्क उत्पन्न करेगा। इंटरनेशनल मार्केट में यह कार 6 स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन के साथ उपलब्ध है। हालांकि, भारत में यह किस सेटअप के साथ आएगी, इसकी जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है। यह एसयूवी 6 या 7 सीट कॉन्फिगरेशन में भी उपलब्ध हो सकती है, जो इसे सेगमेंट की एक अनोखी एसयूवी बनाती है।



















