Launch of Hector Hawk: 1100KM की रेंज, 7 सीटर अवतार, इस दिन लॉन्च होगी

जेएसडब्लू-एमजी मोटर (jsw-mg motor) ने अपनी नई एसयूवी, हेक्टर हॉक (hector hawk) के लॉन्च की घोषणा की है। पहले यह अनुमान लगाया जा रहा था कि कंपनी जुलाई में ही इस
जेएसडब्लू-एमजी मोटर (JSW-MG Motor) ने अपनी नई एसयूवी, हेक्टर हॉक (Hector Hawk) के लॉन्च की घोषणा की है। पहले यह अनुमान लगाया जा रहा था कि कंपनी जुलाई में ही इस कार को बाजार में उतारेगी, लेकिन कंपनी ने केवल अपने प्लेटफॉर्म का खुलासा किया। यह नई एसयूवी एक फैमिली ओरियंटेड न्यू एनर्जी व्हीकल होगी, जिसका उद्देश्य परिवारों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है। हेक्टर हॉक का निर्माण ADAPT प्लेटफॉर्म पर किया जाएगा, जिसे पिछले महीने कंपनी ने पेश किया था। यह प्लेटफॉर्म विभिन्न प्रकार के पावरट्रेन के लिए उपयुक्त है, जिसमें प्योर इलेक्ट्रिक, प्लगइन हाइब्रिड इलेक्ट्रिक व्हीकल और स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड शामिल हैं।
हेक्टर हॉक, वुलिंग स्टारलाइट 560 का एमजी संस्करण होगा, जो ग्लोबल मार्केट में पेश किया जाएगा। यह ADAPT प्लेटफॉर्म पर आधारित पहली एसयूवी होगी। कंपनी ने इस एसयूवी को 26 अगस्त को लॉन्च करने की योजना बनाई है। शुरुआत में, यह कार प्योर इलेक्ट्रिक और प्लगइन हाइब्रिड वर्जन में उपलब्ध होगी। प्योर इलेक्ट्रिक वर्जन में 69.2kWh की बैटरी दी जाएगी, जो सुरक्षित और लंबे समय तक चलने वाली लिथियम आयरन फॉस्फेट (LFP) बैटरी का उपयोग करेगी। हेक्टर हॉक में भी इसी प्रकार की बैटरी का उपयोग किया जा सकता है।



















