Google Pixel 11 Series Launching This Week: इसी हफ्ते भारत में लॉन्च होगी Google Pixel 11 सीरीज! जानें फीचर्स और कीमत

गूगल की नई पिक्सल 11 सीरीज का इंतजार अब खत्म होने वाला है। जानकारी के अनुसार, गूगल पिक्सल 11 सीरीज इसी हफ्ते भारत में लॉन्च होने की संभावना है। गूगल का 'made by
गूगल की नई पिक्सल 11 सीरीज का इंतजार अब खत्म होने वाला है। जानकारी के अनुसार, गूगल पिक्सल 11 सीरीज इसी हफ्ते भारत में लॉन्च होने की संभावना है। गूगल का 'Made by Google' लॉन्च इवेंट 12 अगस्त 2026 को आयोजित होगा, जो भारतीय समयानुसार 13 अगस्त की सुबह करीब 3:30 बजे शुरू होगा। इस सीरीज में पिक्सल 11, पिक्सल 11 प्रो, पिक्सल 11 प्रो एक्सएल और पिक्सल 11 प्रो फोल्ड जैसे मॉडल शामिल होने की उम्मीद है। लॉन्च से पहले फोन की कीमत, प्रोसेसर, कैमरा, बैटरी और डिस्प्ले से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां लीक हो चुकी हैं।
लीक्स के अनुसार, गूगल पिक्सल 11 में कंपनी का नया टेंसर जी6 चिपसेट हो सकता है। इसमें 12GB और 16GB रैम के विकल्प मिलेंगे, जबकि स्टोरेज के लिए 256GB और 512GB विकल्प बताए गए हैं। पिक्सल 11 में 6.3 इंच का एक्टुआ ओएलईडी डिस्प्ले होगा, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। इसके साथ ही टाइटन एम3 सिक्योरिटी को-प्रोसेसर भी मौजूद रहेगा।
कैमरा सेटअप की बात करें तो पिक्सल 11 में 48MP का मुख्य कैमरा और 13MP का अल्ट्रावाइड कैमरा होगा। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 10.5MP का फ्रंट कैमरा दिए जाने की उम्मीद है। फोन में 4,985mAh की बैटरी होगी, जो 30W वायर्ड चार्जिंग और क्यूआई2 वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करेगी। इसके अलावा, फोन एंड्रॉयड 17 पर चलेगा और इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी होगा।
लीक्स के अनुसार, पिक्सल 11 की शुरुआती कीमत करीब 899 डॉलर यानी लगभग 85,500 रुपये हो सकती है। पिक्सल 11 प्रो की कीमत लगभग 1,099 डॉलर यानी 1.05 लाख रुपये और पिक्सल 11 प्रो एक्सएल की कीमत 1,299 डॉलर यानी करीब 1.24 लाख रुपये बताई गई है। वहीं, पिक्सल 11 प्रो फोल्ड की कीमत लगभग 1,899 डॉलर यानी लगभग 1.81 लाख रुपये हो सकती है। हालांकि, ये कीमतें लीक पर आधारित हैं और आधिकारिक कीमत लॉन्च के समय ही स्पष्ट होगी।



















