Dividend Stocks: 90+ कंपनियां 10 से 14 अगस्त को देंगी डिविडेंड

भारतीय शेयर बाजार में 10 से 14 अगस्त 2026 के बीच 90 से अधिक कंपनियां अपने शेयरधारकों को डिविडेंड देने जा रही हैं। इस दौरान कई कंपनियां फाइनल डिविडेंड, जबकि कुछ
भारतीय शेयर बाजार में 10 से 14 अगस्त 2026 के बीच 90 से अधिक कंपनियां अपने शेयरधारकों को डिविडेंड देने जा रही हैं। इस दौरान कई कंपनियां फाइनल डिविडेंड, जबकि कुछ कंपनियां अंतरिम डिविडेंड देंगी। खास बात यह है कि कुछ कंपनियां प्रति शेयर 20 से 30 रुपये से ज्यादा का डिविडेंड भी दे रही हैं। यदि आपके पास इन कंपनियों के शेयर हैं, तो एक्स-डिविडेंड डेट और रिकॉर्ड डेट का ध्यान रखना जरूरी है।
10 अगस्त को डिविडेंड देने वाली कंपनियों में शामिल हैं: एवीटी नेचुरल प्रोडक्ट्स - 0.45 रुपये फाइनल डिविडेंड, सेंट्रल माइन प्लानिंग एंड डिजाइन इंस्टीट्यूट - 1.06 रुपये फाइनल डिविडेंड, इंडस टावर्स - 14 रुपये डिविडेंड, जियो फाइनेंशियल सर्विसेज - 0.60 रुपये फाइनल डिविडेंड, मैजेस्टिक ऑटो - 25 रुपये फाइनल डिविडेंड, पीटीसी इंडिया - 23 रुपये अंतरिम डिविडेंड, राइट्स - 1.40 रुपये अंतरिम डिविडेंड, स्टाइरेनिक्स परफॉर्मेंस मैटेरियल्स - 23 रुपये अंतरिम डिविडेंड, वेस्ट कोस्ट पेपर मिल्स - 3 रुपये फाइनल डिविडेंड।
11 अगस्त को डिविडेंड देने वाली कंपनियों में कैस्ट्रॉल इंडिया - 6.25 रुपये अंतरिम डिविडेंड, चंबल फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स - 6 रुपये फाइनल डिविडेंड, धुनसेरी वेंचर्स - 1.50 रुपये फाइनल डिविडेंड, ई एंड ई एंटरप्राइजेज - 1 रुपये फाइनल डिविडेंड, गेटवे डिस्ट्रिपार्क्स - डिविडेंड राशि घोषित नहीं, ग्लैंड फार्मा - 20 रुपये फाइनल डिविडेंड, गॉडफ्रे फिलिप्स इंडिया - 33 रुपये फाइनल डिविडेंड, कानोरिया एनर्जी एंड इंफ्रास्ट्रक्चर - 0.05 रुपये फाइनल डिविडेंड, किर्लोस्कर इंडस्ट्रीज - 13 रुपये फाइनल डिविडेंड, कोप्रान - 3 रुपये फाइनल डिविडेंड, रत्नमणि मेटल्स एंड ट्यूब्स - 10 रुपये फाइनल डिविडेंड, स्टैंडर्ड इंडस्ट्रीज - 0.25 रुपये फाइनल डिविडेंड, सुदर्शन केमिकल इंडस्ट्रीज - 5 रुपये फाइनल डिविडेंड, सिम्फनी - 1 रुपये अंतरिम डिविडेंड, टैनवाला केमिकल्स एंड प्लास्टिक्स - डिविडेंड राशि घोषित नहीं।
12 अगस्त को डिविडेंड देने वाली कंपनियों में एएसएम टेक्नोलॉजीज - 6 रुपये अंतरिम डिविडेंड, कंप्यूटर एज मैनेजमेंट सर्विसेज - 2.50 रुपये अंतरिम डिविडेंड, धुनसेरी टी एंड इंडस्ट्रीज - 2 रुपये फाइनल डिविडेंड, गैब्रियल इंडिया - 3.10 रुपये फाइनल डिविडेंड, गुजरात कंटेनर्स - 1.50 रुपये डिविडेंड, एच.जी. इंफ्रा इंजीनियरिंग - 2 रुपये फाइनल डिविडेंड, इंडस्ट्रियल एंड प्रूडेंशियल इन्वेस्टमेंट कंपनी - 120 रुपये फाइनल डिविडेंड, केसीपी - 0.50 रुपये अंतरिम डिविडेंड, केपीआईटी टेक्नोलॉजीज - 5.25 रुपये फाइनल डिविडेंड, नीलामलाई एग्रो इंडस्ट्रीज - 20 रुपये फाइनल डिविडेंड, एनएचपीसी - 0.21 रुपये फाइनल डिविडेंड, संदूर मैंगनीज एंड आयरन ओर्स - 0.50 रुपये फाइनल डिविडेंड, नर्मदा जिलेटिन्स - 11 रुपये फाइनल डिविडेंड, यूनिपार्ट्स इंडिया - 9 रुपये अंतरिम डिविडेंड, वैभव ग्लोबल - 1.50 रुपये अंतरिम डिविडेंड, वॉइथ पेपर फैब्रिक्स इंडिया - 10 रुपये डिविडेंड।



















