Engineer in Dilemma Over Rent vs. Purchase: 28 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर 44 हजार रुपये किराए से परेशान

बेंगलुरु में रहने वाले 28 साल के एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की सोशल मीडिया पर पोस्ट इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। इस युवक ने अपने सामने खड़ी एक दुविधा को साझा क
बेंगलुरु में रहने वाले 28 साल के एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की सोशल मीडिया पर पोस्ट इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। इस युवक ने अपने सामने खड़ी एक दुविधा को साझा किया है, जिसमें वह सोच रहे हैं कि क्या उन्हें अपने किराए के 1.5 बीएचके फ्लैट को 1.1 से 1.25 करोड़ रुपये में खरीद लेना चाहिए या हर महीने 44 हजार रुपये किराया देने पर विचार करना चाहिए। इस युवक की सालाना कमाई करीब 70 लाख रुपये है।
उनके पास 45 लाख रुपये म्यूचुअल फंड में, 70 लाख रुपये फिक्स्ड डिपॉजिट में, और 15 लाख रुपये का फिजिकल गोल्ड है। इसके अलावा, उन्होंने 35 लाख रुपये के वेस्टेड आरएसयू और 20 लाख रुपये अलग-अलग सेविंग अकाउंट में रखे हुए हैं। ऐसे में, उनके लिए यह निर्णय लेना मुश्किल हो रहा है कि वह घर खरीदें या किराए पर रहना जारी रखें।
उनका अपार्टमेंट 850 वर्ग फुट का है, जिसकी कीमत लगभग 1.1 से 1.25 करोड़ रुपये बताई जा रही है। उन्होंने प्लान बनाया है कि वह 40 लाख रुपये डाउन पेमेंट के तौर पर लगाकर बाकी 80 लाख रुपये का होम लोन लेंगे। इस लोन पर अनुमानित 65 हजार रुपये की EMI बनेगी, जो कि वर्तमान किराए से 21 हजार रुपये अधिक है।
बेंगलुरु में किराए पर रहने की परेशानियों के कारण वह घर खरीदने के विकल्प पर गंभीरता से विचार कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि अकेले रहने वाले लोगों के लिए शहर में किराए का घर ढूंढना और उसे बनाए रखना कठिन हो जाता है। मकान मालिकों की शर्तें और किराए से जुड़ी अनिश्चितता उन्हें घर खरीदने के लिए प्रेरित कर रही है।


















