Silver Price Fall: अचानक शाम में चांदी हो गई सस्ती, 6 महीने में ही कीमत घटकर हुई आधी

चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट देखी जा रही है। बुधवार को चांदी की कीमत 2.15 लाख रुपये प्रति किलो से नीचे आ गई। सुबह के समय चांदी की कीमतों में तेजी आई थी, ले
चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट देखी जा रही है। बुधवार को चांदी की कीमत 2.15 लाख रुपये प्रति किलो से नीचे आ गई। सुबह के समय चांदी की कीमतों में तेजी आई थी, लेकिन शाम होते-होते बिकवाली का दबाव हावी हो गया। शाम 7 बजे चांदी की कीमत MCX पर 2,14,475 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई, जबकि ट्रेडिंग के दौरान यह 2.19 लाख रुपये तक पहुंच गई थी। इस प्रकार, बुधवार के दिन चांदी की कीमत लगभग 4500 रुपये घट गई। चांदी की कीमतों में गिरावट के पीछे कई कारण हैं, जिनमें सबसे प्रमुख वैश्विक बाजारों से समर्थन की कमी है। MCX पर सितंबर 2026 एक्सपायरी वाले चांदी के फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट में भारी बिकवाली के चलते कीमतें 2.15 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के महत्वपूर्ण स्तर से नीचे गिर गई हैं।
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कीमती धातुओं पर दबाव बना हुआ है। अमेरिकी डॉलर की मजबूती और अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों के दृष्टिकोण को लेकर अनिश्चितता के कारण निवेशक कीमती धातुओं से हटकर डॉलर और बॉंड यील्ड की ओर बढ़ रहे हैं। महंगाई का खतरा भी चांदी की कीमतों पर दबाव डाल रहा है। इस साल जनवरी में चांदी की कीमत 4.21 लाख रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई थी, जिसके बाद कमोडिटी ट्रेडर्स और संस्थागत निवेशकों ने मुनाफावसूली शुरू कर दी। विशेषज्ञों का मानना है कि चांदी में मौजूदा गिरावट से घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है, क्योंकि यह एकतरफा रैली के बाद हो रही है।



















