Murder in Etawah: चचेरे भाई ने कुल्हाड़ी से की हत्या, आरोपी का वीडियो वायरल

उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के बकेवर थाना क्षेत्र के चिकनी गांव में मंगलवार की सुबह एक दिल दहला देने वाली हत्या की घटना सामने आई है। इस घटना में एक चचेरे भाई ने
उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के बकेवर थाना क्षेत्र के चिकनी गांव में मंगलवार की सुबह एक दिल दहला देने वाली हत्या की घटना सामने आई है। इस घटना में एक चचेरे भाई ने दूसरे चचेरे भाई पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार किए, जिससे 54 वर्षीय विनय कुमार ऋषीश्वर उर्फ वकील की मौके पर ही मौत हो गई। घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। विनय कुमार अपने घर से खेत की ओर जा रहे थे, तभी उनके चचेरे भाई रामकुमार ने उन पर हमला कर दिया। पुलिस के अनुसार, रामकुमार ने विनय के सिर और शरीर पर कई बार कुल्हाड़ी से वार किए, जिससे विनय को संभलने का मौका भी नहीं मिला। घटना के बाद रामकुमार मौके से फरार हो गया। परिवार के लोग जब तक बाहर आए, तब तक विनय की जान जा चुकी थी। दोनों चचेरे भाई एक ही परिवार के थे और उनके घर एक-दूसरे के पास बने हुए थे। दोनों परिवारों के बीच लंबे समय से एक दीवार को लेकर विवाद चल रहा था, जो इस हत्या का कारण बना। आरोप है कि विनय उस दीवार को लेकर छत डालना चाहते थे, जबकि रामकुमार उस जमीन पर अपना दावा कर रहा था।
हत्या के बाद रामकुमार का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह पुलिस की गिरफ्त में चिल्लाते हुए कहता है कि उसने अपने पिता की मौत का बदला ले लिया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है। घटना के कुछ समय पहले का एक और वीडियो भी सामने आया है, जिसमें रामकुमार के हाथ में कुल्हाड़ी दिखाई दे रही है। इस वीडियो से यह स्पष्ट होता है कि दोनों के बीच पहले से ही झगड़ा चल रहा था। पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आरोपी की तलाश शुरू कर दी। पुलिस अधीक्षक श्रीशचंद्र ने बताया कि आरोपी रामकुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है।
















