Murder of History Sheeter Idris: पत्नी से अफेयर और चोरी के पैसों का विवाद में सलमान गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, अमरोहा। 23 जुलाई को मुरादाबाद के बिलारी क्षेत्र के गांव मासूमपुर निवासी हिस्ट्रीशीटर इदरीस की गला काटकर हत्या कर दी गई थी। यह घटना नौगावां सादा
जागरण संवाददाता, अमरोहा। 23 जुलाई को मुरादाबाद के बिलारी क्षेत्र के गांव मासूमपुर निवासी हिस्ट्रीशीटर इदरीस की गला काटकर हत्या कर दी गई थी। यह घटना नौगावां सादात थाना क्षेत्र के गांव कुमखिया के जंगल में हुई थी। मृतक की मां ने गांव के निवासी सलमान और इदरीस की पत्नी नगमा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। सलमान घटना के बाद से फरार था, लेकिन सोमवार को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, सलमान ने साथी उवैस उर्फ शेखचिल्ली के साथ मिलकर इदरीस की हत्या की थी। हत्या का कारण चोरी के पैसों का बंटवारा और मृतक की पत्नी के साथ सलमान के प्रेम संबंध थे। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त छुरा और बाइक भी बरामद कर ली है।
23 जुलाई की सुबह, नौगावां सादात थाना क्षेत्र के गांव कुमखिया में मुरादाबाद मार्ग पर स्थित कस्बा उमरी के मोहम्मद असलम के आम के बाग में एक युवक का खून से लथपथ शव मिला। शव की जेब में मिले मोबाइल से मृतक की पहचान मुरादाबाद जिले के डिलारी थाना क्षेत्र के गांव मासूमपुर निवासी इदरीस के रूप में हुई। इदरीस पर 15 से अधिक मुकदमे दर्ज थे और वह थाने का हिस्ट्रीशीटर था। वह चोरी के एक मामले में जेल से हाल ही में छूटकर आया था। मृतक की मां रहीसन की तहरीर पर पुलिस ने इदरीस की पत्नी और गांव के निवासी सलमान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। हालांकि, पुलिस ने इदरीस की पत्नी को हिरासत में लिया, लेकिन हत्याकांड में उसकी कोई भूमिका नहीं मिलने पर उसे बाद में छोड़ दिया गया।



















