Alliance Winner: मिनी माथुर ने अली गोनी और कुशाल टंडन को हराकर जीते 50 लाख

ग्रैंड फिनाले में अलायंस का सफर एक इमोशनल मोड़ पर पहुंचा, जब शो के पुराने खिलाड़ी आखिरी बार हेडक्वार्टर लौटे। इस विशेष शाम में पुराने रिश्ते, यादगार मुकाबले और
ग्रैंड फिनाले में अलायंस का सफर एक इमोशनल मोड़ पर पहुंचा, जब शो के पुराने खिलाड़ी आखिरी बार हेडक्वार्टर लौटे। इस विशेष शाम में पुराने रिश्ते, यादगार मुकाबले और भावुक मुलाकातों ने दर्शकों को बांधे रखा। सीजन के अंतिम मुकाबले के बाद मिनी माथुर, अली गोनी और रुही दोसानी ने टॉप 3 में अपनी जगह बनाई। अंततः मिनी माथुर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अलायंस की विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया। कुशाल टंडन ने टॉप 3 में भी जगह नहीं बनाई। होस्ट कुणाल खेमू ने मिनी को शो की ट्रॉफी देते हुए बधाई दी। मिनी माथुर अलायंस के पहले सीजन की विजेता रही हैं और उन्होंने ट्रॉफी के साथ 50 लाख रुपये भी जीते हैं। अपनी जीत पर खुशी जाहिर करते हुए मिनी माथुर ने कहा, "अलायंस जीतना मेरे लिए किसी सपने के सच होने जैसा है।" इस सफर ने मुझे भावनात्मक, मानसिक और रणनीतिक हर स्तर पर परखा। इस दौरान कई उतार-चढ़ाव आए और मैंने खूबसूरत दोस्तियां बनाई। ट्रॉफी जीतना बेहद खास है, लेकिन मैं यहां की यादों और इस अनुभव से मिली सीख को हमेशा संजोकर रखूंगी।



















