Design Competition Winner: बिहार के दीपक ने 80 डिजाइनरों को पछाड़ा

भागलपुर के मिरनचक क्लस्टर के प्रतिभाशाली टेक्सटाइल डिजाइनर दीपक कुमार ने हाल ही में एक राष्ट्रीय स्तर की डिजाइन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल कर बिहार का ना
भागलपुर के मिरनचक क्लस्टर के प्रतिभाशाली टेक्सटाइल डिजाइनर दीपक कुमार ने हाल ही में एक राष्ट्रीय स्तर की डिजाइन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल कर बिहार का नाम रोशन किया है। इस प्रतियोगिता में देशभर के 72 क्लस्टरों से 80 डिजाइनरों ने भाग लिया था, जिसमें दीपक की रिवर्सिबल साड़ी ने निर्णायकों का ध्यान आकर्षित किया। दीपक की इस साड़ी का नाम 'द सीक्रेट ट्रेड्स ऑफ विक्रमशिला कलेक्शन' रखा गया है, जो भागलपुर की ऐतिहासिक धरोहर विक्रमशिला बौद्ध महाविहार की कहानी पर आधारित है। दीपक को 10 अगस्त को नई दिल्ली के अंबेडकर भवन में केंद्रीय वस्त्र मंत्री द्वारा सम्मानित किया जाएगा, साथ ही उन्हें 1 लाख रुपये की नकद राशि भी दी जाएगी।
दीपक कुमार ने अपनी साड़ी में मलबरी सिल्क, तसर और एरी सिल्क का उपयोग किया है, जिसमें बौद्ध धर्म के 'कमल के फूल' को हैंडलूम पर उकेरा गया है। यह साड़ी न केवल डिजाइन में अद्वितीय है, बल्कि इसे दोनों तरफ से पहनने की सुविधा भी प्रदान करती है, जिसे 'टू-वे ड्रेप' कहा जाता है। दीपक ने इस कला में स्थानीय बुनकरों को भी प्रशिक्षित किया है, जिससे इस अनूठी साड़ी की बाजार में मांग बढ़ गई है। दीपक का लक्ष्य केवल पुरस्कार जीतना नहीं है, बल्कि वह भागलपुर के बुनकरों की समस्याओं को भी उजागर करना चाहते हैं।



















