New Private Universities in UP: कानपुर, फतेहपुर और गाजियाबाद में खुलेंगी तीन नई प्राइवेट यूनिवर्सिटी

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। उत्तर प्रदेश में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, राज्य के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने तीन नए निजी विश्वव
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। उत्तर प्रदेश में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, राज्य के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने तीन नए निजी विश्वविद्यालयों के संचालन के लिए प्राधिकार पत्र जारी किए हैं। ये विश्वविद्यालय गाजियाबाद, कानपुर और फतेहपुर में स्थापित किए जाएंगे। गाजियाबाद में अजय कुमार गर्ग विश्वविद्यालय, कानपुर नगर के बिल्हौर में महर्षि महेश योगी इंटरनेशनल एग्रीकल्चर विश्वविद्यालय और फतेहपुर में ठाकुर युगराज सिंह विश्वविद्यालय का निर्माण किया जाएगा। इन विश्वविद्यालयों के माध्यम से प्रदेश में उच्च शिक्षा के स्तर को बढ़ाने और छात्रों को बेहतर अवसर प्रदान करने का लक्ष्य रखा गया है।
कार्यक्रम का आयोजन उच्च शिक्षा मंत्री के सरकारी आवास पर किया गया, जहां उन्होंने इन विश्वविद्यालयों के लिए संबंधित संस्थाओं के प्रतिनिधियों को प्राधिकार पत्र सौंपे। गाजियाबाद के अजय कुमार गर्ग विश्वविद्यालय के लिए इंडियन इंस्टीट्यूट आफ मैनेजमेंट एंड इंजीनियरिंग सोसाइटी को प्राधिकार पत्र दिया गया। इसी प्रकार, कानपुर के महर्षि महेश योगी इंटरनेशनल एग्रीकल्चर विश्वविद्यालय के लिए स्वामी ब्रह्मानंद सरस्वती चैरिटेबल ट्रस्ट और फतेहपुर के ठाकुर युगराज सिंह विश्वविद्यालय के लिए एंग्लो संस्कृत कालेज के प्रतिनिधियों को भी प्राधिकार पत्र प्रदान किए गए।



















