Demand Charter Issued by JPSC-JSSC Reform Manch: JPSC और JSSC की परीक्षाओं में अनियमितताओं को लेकर चार्टर जारी

झारखंड के रांची में jpsc और jssc की परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं, पेपर लीक और भर्ती प्रक्रिया को लेकर आंदोलन जारी है। jpsc-jssc reform manch ने अपनी मांगों का
झारखंड के रांची में JPSC और JSSC की परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं, पेपर लीक और भर्ती प्रक्रिया को लेकर आंदोलन जारी है। JPSC-JSSC Reform Manch ने अपनी मांगों का विस्तृत चार्टर जारी किया है, जिसमें परीक्षाओं को रद्द करने, निष्पक्ष जांच, दोषियों पर कार्रवाई और भर्ती प्रक्रिया में व्यापक सुधार की मांग की गई है।
मंच ने अपनी मांगों को पांच प्रमुख हिस्सों में बांटा है: रद्दीकरण, निष्पक्ष एवं व्यापक जांच, जवाबदेही, व्यापक सुधार और अन्य मांगें। इसमें TDPL द्वारा आयोजित JPSC की सभी परीक्षाओं को तुरंत रद्द करने की मांग की गई है। इसमें 14वीं JPSC, JPSC Backlog 2023, JPSC Backlog 2025, FRO, 11वीं से 13वीं JPSC, APP और अन्य संबंधित परीक्षाएं शामिल हैं।
इसके साथ ही, मंच ने अभय तिवारी से जुड़ी सभी परीक्षाओं को भी रद्द करने की मांग की है, जिनमें JSSC CGL, JSSC PGT, ACF और अन्य परीक्षाएं शामिल हैं। मंच ने CBI और ED से परीक्षा घोटालों की निष्पक्ष एवं समयबद्ध जांच कराने की मांग की है। विशेष रूप से, जनवरी 2023 की JSSC CGL परीक्षा और सितंबर 2023 की JSSC CGL री-एग्जाम में पेपर लीक की जांच की मांग की गई है।
मंच ने कहा है कि केवल परीक्षा एजेंसी तक जांच सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि आयोग के अधिकारियों और संदिग्ध विश्वविद्यालयों द्वारा जारी प्रमाणपत्रों की भी जांच की जानी चाहिए। इसके अलावा, JPSC और JSSC में राजनीतिक पृष्ठभूमि वाले व्यक्तियों की नियुक्ति पर रोक लगाने की मांग की गई है, ताकि केवल गैर-राजनीतिक और बेदाग छवि वाले व्यक्तियों को ही इन पदों पर नियुक्त किया जाए।


















