Bihar Board launches interactive learning app: छात्रों के लिए इंटरैक्टिव लर्निंग ऐप लॉन्च, अब घर बैठे पूछ सकेंगे सवाल

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (bseb) ने छात्रों की पढ़ाई को बेहतर बनाने के लिए एक नई पहल की है। इसके तहत, इंटरैक्टिव लर्निंग ऐप और वेब प्लेटफॉर्म तैयार किया जा र
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने छात्रों की पढ़ाई को बेहतर बनाने के लिए एक नई पहल की है। इसके तहत, इंटरैक्टिव लर्निंग ऐप और वेब प्लेटफॉर्म तैयार किया जा रहा है। यह सुविधा 15 अगस्त से राज्य के 688 चयनित स्कूलों में शुरू की जाएगी, जिसमें कक्षा 9वीं से 12वीं तक के छात्र शामिल होंगे। प्रारंभ में मैथ्स, फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी और अंग्रेजी जैसे विषयों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। यदि योजना सफल रहती है, तो इसे सभी सरकारी और संबद्ध स्कूलों में लागू किया जाएगा।
इस ऐप के माध्यम से छात्रों को अलग-अलग लर्निंग आईडी दी जाएगी, जिससे वे मोबाइल, कंप्यूटर, लैपटॉप या टैबलेट के जरिए पढ़ाई कर सकेंगे। छात्रों को एक समय में 10 विषय विशेषज्ञ शिक्षकों के पैनल से जुड़ने का अवसर मिलेगा। वे किसी भी कठिनाई या सवाल पर शिक्षकों से मार्गदर्शन ले सकेंगे। शिक्षक उन्हें विजुअल सामग्री के माध्यम से भी समझाएंगे।
इस योजना का उद्देश्य छात्रों को बेहतर मेंटरशिप प्रदान करना और उनकी पढ़ाई में सुधार करना है। छात्रों की APAAR ID और एनरोलमेंट नंबर को इस डिजिटल व्यवस्था से जोड़ा जाएगा, जिससे यह आकलन किया जा सकेगा कि इंटरैक्टिव लर्निंग से छात्रों की समझ और परीक्षा परिणाम में कितना सुधार हुआ है।

















