Committee formed to decide UP Assistant Professor recruitment eligibility: यूपी असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए योग्यता तय करने के लिए कमेटी गठित

उत्तर प्रदेश में असिस्टेंट प्रोफेसर बनने की प्रक्रिया को लेकर एक महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है। प्रदेश के 330 अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में खाली पड़े
उत्तर प्रदेश में असिस्टेंट प्रोफेसर बनने की प्रक्रिया को लेकर एक महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है। प्रदेश के 330 अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में खाली पड़े 2107 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती से पहले योग्यता के मानदंडों को स्पष्ट किया जाएगा। इस उद्देश्य के लिए उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने एक पांच सदस्यीय उच्च स्तरीय समिति का गठन किया है।
समिति में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ-साथ शिक्षा क्षेत्र के प्रतिनिधियों को भी शामिल किया गया है। उच्च शिक्षा निदेशक द्वारा नामित एक अधिकारी को समिति का सदस्य सचिव बनाया गया है। इसके अलावा, उच्च शिक्षा विभाग के संयुक्त सचिव शकील अहमद सिद्दीकी और अन्य नामित अधिकारियों को भी समिति में शामिल किया गया है।


















